Move to Jagran APP

Kurukshetra Coronavirus News Update: कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण से दो महिलाओं की मौत, 12 कोरोना पॉजिटिव केस और मिले

कोरोना की वजह से कुरुक्षेत्र में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 12 नए केस भी मिले। राहत की बात है कि कोरोना के 22 संक्रमित मरीज एक ही दिन में ठीक हुए।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 04:39 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 04:39 PM (IST)
Kurukshetra Coronavirus News Update: कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण से दो महिलाओं की मौत, 12 कोरोना पॉजिटिव केस और मिले
Kurukshetra Coronavirus News Update: कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण से दो महिलाओं की मौत, 12 कोरोना पॉजिटिव केस और मिले

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र में कोरोना एक बार भी गंभीर होता जा रहा है। कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। इनमें से एक महिला को कैंसर और दूसरी को ह्रदय रोग की भी शिकायत थी। इसके साथ इस्माइलाबाद में एक प्राइवेट अस्पताल के संचालक समेत 12 नए कोरोस केस सामने आए। इन सबके बीच एक राहतभरी खबर यह है कि 22 मरीजों को एक ही दिन में ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 553 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। 312 मरीजों को ठीक होने पर घर भेज दिया है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों में आठ की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के 169 एक्टिव केस हैं।

prime article banner

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने मंगलवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में बताया कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 12 नए केस सामने आए हैं। इनमें सेक्टर-30 से 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव मछरौली से 26 वर्षीय युवक, ब्रह्मा कालोनी वार्ड-7 से 35 वर्षीय व्यक्ति, इस्माईलाबाद से 40 वर्षीय व्यक्ति, कीर्तिनगर से 42 वर्षीय महिला, कसीथल से 29 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-3 से 50 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा नगर गामड़ी से 54 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के गांव सतोड़ा से 35 वर्षीय व्यक्ति, शाहाबाद के वार्ड-14 से 36 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय व्यक्ति और चार वर्षीय बच्ची शामिल है।

उन्होंने बताया कि न्यू कालोनी से 78 वर्षीय महिला को 23 जुलाई को एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होने पर दाखिल किया गया था। महिला को कैंसर, ह्दय रोग और शुगर की भी शिकायत थी। महिला को मुलाना अस्पताल में रेफर किया गया था। जिसकी मंगलवार को मौत हो गई। इसके अलावा तीन अगस्त को शाहाबाद के गांव मीरापुर मौहल्ला से कोरोना पॉजिटिव 45 वर्षीय महिला की पीजीआइ चंडीगढ़ में मौत हो गई है। इस महिला को सांस संबंधी बीमारी बताई गई थी।

इन 12 को किया डिस्चार्ज

सीएमओ ने बताया कि जिला से 21 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनमें थानेसर वार्ड 20 से 35 वर्षीय महिला, खटारवाला मौहल्ला शाहाबाद से 13 वर्षीय युवती, 40 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय व्यक्ति, 12 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय महिला, चार वर्षीय बच्ची, गीता कालोनी शाहाबाद से 25 वर्षीय व्यक्ति, गांव भोकर माजरा से 21 वर्षीय व्यक्ति, न्यू कालोनी कुरुक्षेत्र से 39 वर्षीय व्यक्ति, डेरा नानकपुरा से पांच वर्षीय बच्ची, खेड़ी मारकंडा से 33 वर्षीय महिला, कुरुक्षेत्र से 65 वर्षीय महिला, पटेल नगर न्यू कालोनी कुरुक्षेत्र से 29 वर्षीय व्यक्ति, कुरुक्षेत्र से 39 वर्षीय व्यक्ति व 11 वर्षीय युवती, शास्त्री नगर कुरुक्षेत्र से 22 वर्षीय युवती शामिल है।

कस्बे के नारायणगढ़ नगर के एक प्राइवेट अस्पताल का मुख्य चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव मिला है। चिकित्सक को मुलाना मेडिकल अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। वहीं अस्पताल के स्टाफ और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए हैं। चिकित्सक को कुछ दिनों से बुखार और खांसी थी। नगरपालिका की टीम ने  अस्पताल को सैनिटाइज कर दिया है। 

ये भी पढ़ें: UPSC Civil Services Final Result 2019 पानीपत की मधुमीता को आइएएस बनने का जुनून था, भाई की शादी में भी नहीं गई, 86वां रैंक किया हासिल

ये भी पढ़ें: UPSC Civil Services Final Result 2019 14 लाख का पैकेज छोड़ प्रशासनिक सेवा में आई थी महक, अब यूपीएससी में 393वां रैंक

ये भी पढ़ें: हरियाणा में खुल गए कॉलेज, 20 नोडल अधिकारी सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन एडिमशन प्रक्रिया पर रखेंगे नजर

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.