Move to Jagran APP

Kurukshetra Coronavirus News Update: कुरुक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव के 20 नए केस

कुरुक्षेत्र में 20 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं 11 लोग स्‍वस्‍थ होकर घर लौट गए हैं। वहीं अभी भी एक्टिव केसों की संख्‍या 106 है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 05:04 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 05:04 PM (IST)
Kurukshetra Coronavirus News Update: कुरुक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव के 20 नए केस
Kurukshetra Coronavirus News Update: कुरुक्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव के 20 नए केस

पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र में कोरोना के 20 नए केस सामने आए हैं। इधर 11 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। अब तक ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या 199 पहुंच गई है। 18088 में से 17506 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में अब तक 306 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मृत्यु हो चुकी है। अब एक्टिव केस 106 हैं।

loksabha election banner

जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने वीरवार देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित 20 मरीज सामने आए है। इनमें शाहाबाद फेस-2 से 44 वर्षीय व्यक्ति, मथाना से 31 वर्षीय व्यक्ति व 57 वर्षीय महिला, नरकरतारी रोड से 30 वर्षीय व्यक्ति, न्यू पटेल कॉलोनी से 78 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय व्यक्ति, शाहाबाद फेस-1 से 51 वर्षीय व्यक्ति, शाहाबाद से 47 वर्षीय व्यक्ति, बाबैन के बीड़ कालवा से 23 वर्षीय व्यक्ति, थानेसर के वार्ड-6 से 53 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-4 से 50 वर्षीय महिला, विष्णु कॉलोनी से 21 वर्षीय युवक, पिपली से 69 वर्षीय व्यक्ति व 41 वर्षीय महिला, खेड़ी मारकंडा से 34 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के गांव लोटनी से 19 वर्षीय युवक, पिपली के वार्ड-5 से 28 वर्षीय युवक, कुरुक्षेत्र सब्जी मंडी के पास से 38 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मण कॉलोनी से 38 वर्षीय महिला शामिल है।

मरीजों की रिकवरी तेज 

सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव रिकवर जल्द हो रहे हैं। वीरवार को 11 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनमें न्यू कॉलोनी से 31 वर्षीय व्यक्ति, चार वर्षीय बच्चा, कैलाश नगर से 24 वर्षीय युवक, खेड़ी मारकंडा से नौ वर्षीय बच्चा व 33 वर्षीय महिला, बीएमसी कॉलोनी से 34 वर्षीय महिला, पिपली न्यू पोस्ट ऑफिस के नजदीक से 24 वर्षीय महिला, दयालनगर से 40 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा वार्ड-13 से 26 वर्षीय युवती, न्यू कॉलोनी पटेल नगर से 19 वर्षीय युवक व 54 वर्षीय महिला हैं।  

सेक्टर 4, 7 व 30 और गांव मथाना में कंटेनमेंट जोन 

डीसी धीरेंद्र खडगटा ने बताया कि कोरोना वायरस के फैलाव व रोकथाम के लिए सेक्टर 4, 7 व 30 और गांव मथाना में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए है। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.