Karnal Coronavirus News Update: करनाल में कोरोना के 45 नए केस मिले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 743
Karnal Coronavirus News Update करनाल में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। दो दिन में कोरोना के 78 केस मिल चुके हैं। कोरोना केसों की संख्या बढ़कर 743 तक पहुंची।
पानीपत/करनाल, जेएनएन। Karnal Coronavirus News Update करनाल में रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के केस आ रहे हैं। बुधवार को 45 कोरोना के केस मिले हैं। जबकि मंगलवार को 33 केस मिले थे। दो दिन में 78 केस मिलने के बाद लोगों में स्थिति भयावह हो रही है।
बुधवार को मिले कोरोना मरीजों में सबसे ज्यादा केस सेक्टर-7 से आए हैं। एक ही परिवार के 16 केस मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग थानों के चार पुलिसकर्मियों को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से आशंकित कुल 26567 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जबकि इनमें से 25487 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 743 मामले पॉजिटिव हैं। जिनमें से 10 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 206 एक्टिव है तथा 527 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।
बिना मास्क घूमने वालों पर होगी सख्ती
डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि जिस प्रकार से मामले बढ़े हैं वह ङ्क्षचतित करने वाले हैं। अच्छी बात यह है कि मरीज ठीक होने की गति अच्छी है। एक्टिव केसों की संख्या कम है। उन्होंने कहा कि जरूरी कार्य के लिए ही लोग बाहर निकलें, मास्क का प्रयोग करें। शारीरिक दूरी का ध्यान रखें और अपने आपको निरंतर सैनिटाइजिंग करते रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना वायरस के बढ़ते केसों को लेकर प्रशासन सख्त है। जो व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर निकलेगा, उसका 500 रुपये का चालान किया जाएगा। इस संबंध में सख्ती बढ़ाई जाएगी।
सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने कोविड-19 की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया कि जिला में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1447 है। जिनमें से 1372 व्यक्ति 14 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं। जबकि 0 से 14 दिन वाले कांटेक्ट्स व यात्रियों की संख्या 4136 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को 28 नोटिस डिस्पले किए गए। अगर लोगों के आसपास कोई ऐसा व्यक्ति मिले जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की है वह तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि उसके स्वास्थ्य की जांच की जा सके और लक्षण पाए जाने पर कोविड-19 का टेस्ट किया जा सके। लोग इसे गंभीरता से लें।