Move to Jagran APP

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने गुरनाम सिंह चढूनी को लिया आड़े हाथों, कहा- किसान लीडरशिप फेल

गुरनाम सिंह चढूनी के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी कहने के बयान पर गृहमंत्री ने दो टूक जवाब दिया। मुख्यमंत्री मनोहर सच्चे हिंदुस्तानी हैं पाकिस्तानी होते तो पाकिस्तान में रह जाते। किसान हिंसक ने हों। किसान नेता पूरी तरह से फेल हो चुके हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 01:46 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 02:25 PM (IST)
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने गुरनाम सिंह चढूनी को लिया आड़े हाथों, कहा- किसान लीडरशिप फेल
अंबाला के गृहमंत्री अनिल विज और किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी।

चंढ़ीगढ़/अंबाला, जेएनएन। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को आड़े हाथाें लिया है। विज ने मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल को पाकिस्‍तानी कहने को लेकर चढूनी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि यह शर्मनाक बयान है। गुरनाम सिंह चढ़ूनी नासमझी वाली बातें कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि किसान हिंसक न हों। इस तरक के बयान व रवैया ठीक नहीं है। किसान लीडरशिप फेल हो गई है।

loksabha election banner

किसान नेता फेल हो चुके हैं

अनिल विज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल तो दिल से, आत्मा से हिंदुस्तानी हैं। हिंदुस्तानी थे। तभी तो हिंदुस्तान आएं। पाकिस्तानी होते तो पाकिस्तान में रह जाते। कहा कि अब किसान नेताओं की लीडरशिप फेल हो गई है। किसी भी आंदोलन को सफल करने की जिम्मेदारी उस आंदोलन के नेता पर निर्भर करती है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस मुद्दे के लिए ये इकटठे हुए थे, उसमें तो पूरी तरह से फेल हो गए है।

 यह महात्‍मा गांधी का देश है

हिंसक होते जा रहे किसान आंदोलन पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि महात्मा गांधी के देश में हिंसक आंदोलन नहीं चल सकते। किसान नेता अपनी जान बचाने के लिए अन्य मुद्दों में टांग अड़ा रहे हैं। किसान नेताओं के मुख्य मुद्दे में फेल हो गए। हिंसक होते जा रहे आंदोलन पर उन्होंने साफ कह दिया कि देश में हिंसा के लिए कोई भी जगह नहीं है।

चिकित्‍सकों को बधाई दी

डॉक्टर्स डे के अवसर पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी देश व प्रदेश की जनता से डॉक्टरों को दिल से सलाम करने की अपील की है। विज ने कहा कि यूं तो हर साल यह दिन मनाया जाता है, लेकिन कोरोना काल में ये दिन और महत्त्व रखता है। हमारे डॉक्टरों ने बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों की जान बचाई है।

यह था मामला

दरअसल चढूनी ने बीते दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पाकिस्तानी बता दिया था। कहा था, वो हरियाणवीं के दर्द को कहा समझेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.