Move to Jagran APP

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सैलजा बोलीं, भाजपा राज में किसान, मजदूर और व्यापारी की हालत खराब Panipat News

जींद हलके से युवा कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने जनसभा को संबोधित किया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 03:48 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 04:53 PM (IST)
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सैलजा बोलीं, भाजपा राज में किसान, मजदूर और व्यापारी की हालत खराब Panipat News
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सैलजा बोलीं, भाजपा राज में किसान, मजदूर और व्यापारी की हालत खराब Panipat News

पानीपत/जींद, जेएनएन। हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता को तय करना है कि पांच साल और जुमले चाहिए या विकास।  भाजपा राज में किसान, मजदूर और व्यापारी की हालत खराब हो चुकी है। दलित समाज का भी भाजपा सरकार ने उत्पीडऩ किया है। जनता अब जुमलेबाजों को सत्ता से बाहर करेगी। जींद हलके से युवा कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल सिंगला के लिए प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा टाउन हॉल पर जनसभा करने पहुंची थीं।

loksabha election banner

कुमारी सैलजा जनसभा के जरिए शहर के व्यापारियों को साधने का प्रयास किया। कहा कि भाजपा ने असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया है। हरियाणा के लोगों से पिछले पांच साल में छलावा हुआ है। अब हरियाणा की जनता को भविष्य तय करना है। अब परीक्षा की घड़ी है, उनसे रिपोर्ट लेनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने बहुत बड़े-बड़े वादे किए थे। 154 वादों में आज मनोहर सरकार एक भी वादे का नाम नहीं लेती। किसानों की आमदनी दुगनी करने का वादा किया था। असलियत जनता के सामने है। कुमारी सैलजा ने दावा किया कि पूरे देश में बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन है। सरकार इन आंकड़ों को नहीं मानती, न ही आंकड़े बताती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.