Move to Jagran APP

यमुनानगर हरियाणा के सीएम का दौरान, किसान संगठन ने विरोध का किया था ऐलान

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल आज दोपहर बाद यमुनानगर पहुंचना था। पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कमला वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके निवास स्थान पर जाना था किसान यूनियन ने विरोध का ऐलान किया था। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 12:43 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 04:44 PM (IST)
यमुनानगर हरियाणा के सीएम का दौरान, किसान संगठन ने विरोध का किया था ऐलान
यमुनानगर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था बढ़ाई।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर में सीएम के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। गुप्तचर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष रूप से तैनात किया गया था। साथ ही जिला सचिवालय व अग्रसैन चौक पर बेरिकेडिंग भी की गई थी।  सीएम पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री स्वर्गीय कमला वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सेक्टर-15 में उनके निवास स्थान पर जाना था। उसके बाद बार रूम में वकीलों को संबोधित करना था। हालांकि बारिश की वजह से दौरा रद हो गया।

loksabha election banner

इसलिए सुरक्षा चाक-चौबंध

दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा का एलान था कि जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता तब तक सरकार के हर कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। गत दिनों भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा के पहुंचने पर किसानों ने जबरदस्त विरोध किया था। दो जगह लगे बेरिकेडिंग को भी ट्रैक्टर से तोड़ दिया था। सूचना थी कि मंगलवार को शहर में सीएम पहुंच रहे हैं। इसलिए प्रशासन और भी चौकन्ना थी। कार्यक्रम को लेकर किसी तरह की कोताही नहीं बरती गई थी।

बताया जा रहा है सीएम दो बजे यमुनानगर में पहुंचना था। सीएम के काफिले को काली झंडी दिखाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने पहले से ही रणनीति बनाई हुई थी। भारतीय किसान यूनियन के संगठन सचिव हरपाल सुढल के मुताबिक भारी संख्या में किसान अनाज मंडी गेट पर एकत्रित होने थे। सीएम के कार्यक्रम का विरोध किया जाना था। उनका कहना है कि जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनको विरोध जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.