Move to Jagran APP

हर घर फहरेगा तिरंगा, जानिये आपके शहर में कहां-कहां मिलेगा तिरंगा

आजादी का महोत्‍सव मनाया जा रहा है। हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। ऐसे में आपके डाकघर और राशन डिपो में तिरंगा दिया जा रहा। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर देंगे तिरंगा। पार्टी कार्यालय पर भी मिलेगा। लघु सचिवालय में लगाया जाएगा तिरंगा स्टाल।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 09:15 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 09:15 AM (IST)
हर घर फहरेगा तिरंगा, जानिये आपके शहर में कहां-कहां मिलेगा तिरंगा
डाकघर में तिरंगा मिल रहा है। जागरण

कैथल, जागरण संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू की गई है। जिले के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में शामिल होने की अपील भी की जा रही है। वहीं आजादी के इस अमृत महोत्सव में हर घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया जा रहा है। अब डाकघर व राशन डिपो पर तिरंगा झंडा उपलब्ध हो रहा है।

loksabha election banner

प्रशासन की ओर से 13 से 15 अगस्त को लघु सचिवालय में स्टाल लगाई जाएंगी ताकि लोग यहां से झंडा खरीद सकें। बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। जिले में डाकघर, राशन डिपो पर बिक्री केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर झंडा महज 25 रुपये में झंडा मिल रहा है। लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

आजादी के इस अमृत महोत्सव को लेकर लघु सचिवालय मेें स्टाल लगाए जाएंगे। जहां पर 21 रुपये का झंडा और चार रुपये का डंडा दिया जाएगा। इसे कोई भी शहरवासी खरीद सकता हैं। डीसी ने कहा कि तिरंगा पूरे देश के सम्मान का प्रतीक है। इसलिए देश के हरेक नागरिक को अपने घर व परिसर में बड़े गर्व के साथ लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिपो होल्डरों के माध्यम से 63 हजार तिरंगे बेचे जाएंगे। यहां भी नागरिक 25 रुपये में तिरंगा झंडा खरीद सकते हैं।

यहां मिल रहा झंडा

जिला डाकघर, राशन डिपो व बाजार में इस समय तिरंगा की खूब बिक्री हो रही है। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि वे पहली बार इस तरह से तिरंगा झंडा खरीद रहे हैं।

प्लास्टिक व रेशमी कपड़े में मिल रहा झंडा

इस समय प्लास्टिक व रेशमी कपड़ों में तिरंगा मिल रहा है। इसका साइज भी अलग-अलग है। वहीं जिला डाकघर से अब तक चार से पांच हजार झंडों की ब्रिकी हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.