जो सरल हैं, वहीं प्रसन्न हैं : सुनीता
सबको रोशनी फाउंडेशन की महिला विग की तरफ से शुक्रवार को योग का खुशनुमा जीवन में वास्तविक महत्व विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। सेक्टर 12 स्थिति ओम शांति भवन से आई सुनीता व ज्योति बहन ने राज योग के बारे में जानकारी दी।
जागरण संवाददाता, पानीपत : सबको रोशनी फाउंडेशन की महिला विग की तरफ से शुक्रवार को योग का खुशनुमा जीवन में वास्तविक महत्व विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। सेक्टर 12 स्थिति ओम शांति भवन से आई सुनीता व ज्योति बहन ने राज योग के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता आरती सिगला ने की।
मोनिका गर्ग ने कहा कि सबका जीवन तनावग्रस्त है। शांति पाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति कुछ उपायों को जानना चाहता है। ओम शांति भवन की सुनीता ने बताया कि आंतरिक स्थिरता के लिए राज योग बहुत आवश्यक है। राज योग हमें सिखाता है कि खुशनुमा जिदगी तब हो सकती है, जब हम अंदर बाहर एक जैसे बनें। हमारी कथनी-करनी और रहन-सहन में समानता हो। हम अपने जीवन में सरल बनें। जो लोग सरल होते, वही प्रसन्न रह सकते हैं। योग से हम अपने तनाव को दूर कर सकते हैं। उन्होंने घर पर रह कर योग करने का तरीका बताया।
ज्योति ने बताया कि अपनी खुशी की चाबी आप के हाथ में होती है। आपको इस चाबी को किसी और को नहीं देनी चाहिए। सीमा अग्रवाल ने बताया इस सेमिनार को लुधियाना, पंचकूला, गुरुग्राम, अंबाला, बेंगलुरु, रोहतक, दिल्ली, कोलकाता से 80 बहनों ने ज्वाइन किया।
वेबिनार में कंचन सागर, सीमा अग्रवाल, आरती सिगला, मोनिका गर्ग, मंजरी गोयल, नीलम गक्कड़, नीलम गर्ग, नेहा गर्ग, आभा मोदी, अंजू गेरा, अनिषा मक्कड़, सीमी लीखा, सरोज कंसल, आशा गुप्ता, कल्पना गोयल, रजनी बेनीवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, रेनू गुप्ता, रेखा गोयल, रेखा गुप्ता, छवि गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, प्रिया खुराना, श्वेता सोमरा, शोभा मितल, मोना गुप्ता, रजनी सिगला, तन्नू गुप्ता व ऊषा अरोड़ा शामिल हुईं।