Kisan Mahapanchayat in Kaithal: गुरनाम चढ़ूनी बोले- नहीं संभले तो कॉर्पोरेट घराने और निजी कंपनियां करेंगी खेती
कैथल के सीवन खंड के गांव चक्कू लदाना में किसानों की महापंचायत। किसान नेता गौरव टिकैत मुख्यातिथि रहे। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों से आढ़तियों का कारोबार भी खत्म होगा। यह आंदोलन किसानों ने शुरू किया लेकिन यह अब आम आदमी का आंदोलन बन चुका है।
कैथल/सीवन, जेएनएन। खंड के गांव चक्कू लदाना में कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों की महापंचायत चल रही है। इस महापंचायत की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी कर रहे हैं। जबकि कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में किसान नेता गौरव टिकैत मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। चक्कू लदाना में महापंचायत में लगाए गए पंडाल में भारी संख्या में किसान जुटे हैं।
इसके अलावा किसान नेता सुरेश कौथ, जिला प्रधान होशियार गिल और प्रदेश कार्याकारिणी अमरेंद्र खारा भी मौजूद हैं। अभी तक किसान नेता गौरव टिकैत ने मंच पर बोलना शुरू नहीं किया है। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों को संबोधित किया। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों से आढ़तियों का कारोबार भी खत्म होगा। यह आंदोलन किसानों ने शुरू किया, लेकिन यह अब आम आदमी का आंदोलन बन चुका है।
कैथल के गांव चक्कू लदाना में किसान महापंचायत में मौजूद किसान।
किसानों का शोषण, व्यापारियों का पोषण
चढ़ूनी ने कहा कि कर्जे में दबा किसान आत्महत्या कर रहा है। फिर भी सरकार किसानों का शोषण व बड़े व्यापारियों का पोषण कर रही है। किसानों ने कुछ नहीं किया तो किसानों की जमीन छीन ली जाएगी। चढूनी ने कहा कि यदि अभी नहीं संभले तो अगली खेती को कुछ कॉरपोरेट घराने और निजी कंपनियां करेंगी। मजदूर, किसान, व्यापारी सब घाटे में जा रहे हैं। सरकार पूंजीपत्तियों का तो कर्जा माफ करते हैं, लेकिन किसानों का नहीं। सरकार ने सब कुछ बेच दिया, अब खेती बेचने पर ही सरकार विचार कर रही है।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ेंः यह भी पढ़ेः Murder in Panipat: सीवरेज कनेक्शन के विवाद में हत्या, गोली मारी, चाकू घोंपे, दुकान में घुसा तो वहां भी नहीं छोड़ा
यह भी पढ़ेः Panipat news: पानीपत के बड़े साइकेट्रिस्ट डॉ. सुदेश खुराना लापता, जीटी रोड पर मिली साइकिल