Move to Jagran APP

चिंंताजनक: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जानिए क्‍यों तेजी से नीचे जा रहा भू जल स्‍तर, 99 प्रतिशत गांव रेड जोन में

हरियाणा के लिए भूजल का स्‍तर गिरना चिंंताजनक है। कुरुक्षेत्र के कई गांवों में भूजल काफी नीचे चला गया है। गांवों में तेजी से नीचे जा रहा भूजल विशेषज्ञों के लिए भी हैरान करने वाला है। 99 प्रतिशत गांव रेड जोन में गए।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 10:53 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 10:53 AM (IST)
चिंंताजनक: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जानिए क्‍यों तेजी से नीचे जा रहा भू जल स्‍तर, 99 प्रतिशत गांव रेड जोन में
कुरुक्षेत्र के कई गांवों में भूजल स्‍तर गिर रहा।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र में भूजल तेजी के साथ नीचे जा रहा है। गांवों में स्थिति सबसे चिंताजनक है। यहां पिछले कुछ सालों में 200 से 250 फीट तक भूजल चला गया है। जिले के 99 प्रतिशत गांवों रेड जोन में आ गए हैं।

loksabha election banner

भूजल विशेषज्ञ डा. नवीन नैन की अगुवाई में टीम शाहाबाद क्षेत्र के गांव जैनपुर, कल्याण, नगला और कलस्यानी में पहुंची। यहां भूजल स्तर 200 से 250 फीट तक मिला। भूजल विशेषज्ञ डा. नवीन नैन ने भूजल स्तर घटने की दर को पेपर शीट पर स्केच किया और इसे 1970 से 2022 तक दशकों-दशकों में ग्रामीणों के बीच प्रस्तुत किया। हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की ताजा रिपोर्ट केअनुसार कुरुक्षेत्र जिले के 99 प्रतिशत गांव रेड जोन में आते है। रेड जोन को उस क्षेत्र के रूप में परिभाषित किया गया है। जहां भूजल तालिका 30 मीटर से नीचे जा रही है (जून 2010 से जून 2020 तक)। जल पंचायत कार्यक्रम में चार गांवों की सक्रिय महिलाओं ने भी भाग लिया, जिसमें उन्होंने भविष्य की पीढ़ी के लिए भूजल को बचाने के अपने सुझाव भी दिए।

किसान बचा सकते हैं पानी

कृषि विशेषज्ञ शंकर राणा ने बताया कि रबी और खरीफ फसलों में सूक्ष्म सिंचाई के प्रयोग से 30-50 प्रतिशत भूजल बचाया जा सकता है। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के वर्तमान सदस्यों ने पानी की एक-एक बूंद बचाने के लिए बहुत ही शानदार शपथ ली।

ग्रामीणों का रहे जागरूक

डा. नवीन नैन ने बताया कि ग्रामीणों को जल संरक्षण को लेकर जागरूक किया जा रहा है। पिछले दिनों लाडवा खंड में कार्यक्रम किए गए हैं। अब शाहाबाद में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इन गांवों में लोगों को जागरूक करने के साथ उनको भूजल के नीचे जाने से होने वाले नुकसान को भी दिखाया जाता है। ग्रामीण जागरूक हो रहे हैं। इससे भूजल में सुधार आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.