Move to Jagran APP

कर्मचारियों की हड़ताल से विभागों में कामकाज रहा ठप

जागरण संवाददाता पानीपत वीरवार को कर्मचारियों की हड़ताल के कारण विभागों में काम क

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 07:55 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 07:55 AM (IST)
कर्मचारियों की हड़ताल से विभागों में कामकाज रहा ठप
कर्मचारियों की हड़ताल से विभागों में कामकाज रहा ठप

जागरण संवाददाता, पानीपत :

loksabha election banner

वीरवार को कर्मचारियों की हड़ताल के कारण विभागों में काम काज ठप रहा। नगर निगम में सुबह से लेकर शाम तक कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। अधिकारी कार्यालयों में आए जरूर लेकिन काम काज ठप रहा। काम करवाने आने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों में कर्मचारी हड़ताल पर रहे हैं। आफिसर का भी बैंक कर्मचारियों को समर्थन रहा। भारतीय स्टेट बैंक के आगे बैंक यूनियन कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया।

नगर निगम में कलम छोड़ हड़ताल

नगर में कलम छोड़ हड़ताल रही। निगम माली, बेलदार, चौकीदार, सेवादार, क्लर्क, ड्राइवर, फायर मैन सफाई कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। शहर की सफाई भी नहीं हुई। निगम कार्यालय में काम करवाने आने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ा।

कर्मचारियों ने रोष रैली निकाली

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने रोष रैली निकाली। रैली निकालने से जीटी जाम रहा। रैली में मजदूर संगठन शामिल रहे। गीता कालोनी सीटू कार्यालय से आंगन वाड़ी महिलाओं, मिड डे मिल ग्रामीण, सफाई कर्मचारी यूनियन, जनवादी महिला समिति के कार्यकर्ता रैली में शामिल रहे। भाजपा विधायक प्रमोद विज के कार्यालय पर नारेबाजी की। सभी दिल्ली कूच का आह्वान किया।

बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल कर धरना दिया

संस, सनौली : छाजपुर बिजली निगम कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ के आहावान पर राष्टृव्यापी हडताल व किसान आंदोलन के समर्थन पर काम रोक कर सरकार के खिलाफ धरना दिया। सब यूनिट प्र?धान सोमपाल, यूनियन कमेटी राज्य सदस्य सतबीर ने यूनिट कर्मचारी के साथ सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल व किसान आंदोलन का पूरजोर समर्थन कर काम बंद कर एक दिन की हड़ताल कर बिजली निगम के मुख्य गेट धरना दिया। पूरे दिन रात्रि 12 बजे से सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.