Move to Jagran APP

आयोग की चिट्ठी से हरकत में सरकार, अजा अफसरों को जिलों में मिली कमान

दीपक बहल, अंबाला हरियाणा पुलिस में अनुसूचित जाति के अधिकारियों की अनदेखी का मामला सुर्खियों

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Apr 2018 10:49 AM (IST)Updated: Wed, 25 Apr 2018 10:49 AM (IST)
आयोग की चिट्ठी से हरकत में सरकार, अजा अफसरों को जिलों में मिली कमान
आयोग की चिट्ठी से हरकत में सरकार, अजा अफसरों को जिलों में मिली कमान

दीपक बहल, अंबाला

loksabha election banner

हरियाणा पुलिस में अनुसूचित जाति के अधिकारियों की अनदेखी का मामला सुर्खियों में आने के बाद राज्य सरकार हरकत में आ गई। राष्टीय अनुसूचित जाति आयोग की चिट्ठी के बाद अनुसूचित जाति के अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंप दी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि सीएम सिटी करनाल और पानीपत में भी अनुसूचित जाति के अधिकारी को एसपी लगाया गया है। करनाल जिले में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया और पानीपत की एसपी संगीता रानी होंगी। वहीं राजकीय रेलवे पुलिस के एसपी विनोद कुमार ने 34 पुलिसकर्मियों का तबादला करते हुए अनुसूचित जाति के दो अधिकारियों को थाना प्रभारी नियुक्त किया है। इनमें ईएसआइ कर्म सिंह को कुरुक्षेत्र और ईएसआइ ओमप्रकाश को फरीदाबाद थाने का प्रभारी लगाया है। इसके अलावा सभी एसपी ने भी आयोग को अपना जवाब ई मेल के माध्यम से भेज दिया है। जिन जिलों में दलित थाना प्रभारी को कमान नहीं सौंप रखी वहा भी लिस्टें तैयार होनी आरंभ हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि यह मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है, जहां से मार्गदर्शन होने के बाद तबादले की सूचियां बनाई गई हैं।

बता दें कि दैनिक जागरण ने 22 अप्रैल को 'पुलिस में अनुसूचित जाति के अफसरों की अनदेखी पर आयोग चिंतित' शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। आयोग के चेयरमैन ने राजकुमार चानना ने सभी एसपी, डीजीपी और मुख्य सचित को मेल कर 23 अप्रैल तक पिछले दो साल का ब्योरा मागा था। 219 डीएसपी में से महज 13 और महज 3 आइपीएस अफसरों को ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं 10 जिलों के किसी भी थाने की कमान अनुसूचित जाति के अधिकारी के पास नहीं थी। इतना ही नहीं एक भी डीआइजी-आइजी व पुलिस कमिश्नर जैसे महत्वपूर्ण पदों से भी इन अफसरों को दूर रखा हुआ है।

--------------

रेलवे एसपी ने इन अधिकारियों का किया तबादला

अधिकारी कहा से कहा

एसआइ अजय कुमार जगाधरी से कालका

ईएसआइ जयपाल सिंह कालका से चंडीगढ़

ईएसआइ ओमप्रकाश फरीदाबाद से फरीदाबाद

ईएसआइ पोरस कुमार फरीदाबाद से गुरुग्राम

ईएसआइ कृष्ण कुमार भिवानी से कैथल

ईएसआइ कर्म सिंह अंबाला छावनी से कुरुक्षेत्र

एसआइ सुरेश कुमार कुरुक्षेत्र से अंबाला सिटी

ईएसआइ तारा चंद करनाल से सोनीपत

ईएसआइ नरेंद्र सिंह सोनीपत से रेवाड़ी

ईएसआइ राम फल रेवाड़ी से रेवाड़ी

एल/सीटी अनीता देवी रेवाड़ी से दादरी

ईएसआइ सुरेश कुमार पानीपत से सोनीपत

ईएएसआइ बलजीत सिंह चंडीगढ़ से बहादुरगढ़

ईएसआइ वजीर सिंह कुरुक्षेत्र से पानीपत

एएसआइ सतीश कुमार रेवाड़ी से रोहतक

ईएसआइ सुरेश कुमार अंबाला सिटी से सिरसा

ईएसआइ धर्मबीर सिंह अंबाला सिटी से कैथल

ईएएसआइ धर्मबीर सिंह चंडीगढ़ से सोनीपत

ईएएसआइ राधे श्याम हिसार से हिसार

ईएएसआइ शिव राम अंबाला सिटी से पलवल

ईएएसआइ मागे राम अंबाला शहर कैंसल-फरीदाबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.