Move to Jagran APP

गीता जयंती 2021 : अयोध्‍या की तर्ज पर कुरुक्षेत्र में जगमगाए लाखों दीप, दिखा ऐसा नजारा

Kurukshetra Deepotsav Live गीता जयंती महोत्‍सव में आज दीपोत्‍सव सबसे खास है। 75 तीर्थो पर लाखों दीप जगमग हुए। अयोध्‍या की तर्ज पर दीपोत्‍सव का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र में इसकी भव्‍यता के हजारों लोग साक्षी बने। देखें तस्‍वीरें।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 14 Dec 2021 05:43 PM (IST)Updated: Tue, 14 Dec 2021 05:43 PM (IST)
गीता जयंती 2021 : अयोध्‍या की तर्ज पर कुरुक्षेत्र में जगमगाए लाखों दीप, दिखा ऐसा नजारा
कुरुक्षेत्र गीता जयंती महोत्‍सव में दीपोत्‍सव मनाया गया।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। अयोध्‍या की तर्ज पर महाभारत की धरा धर्मनगरी में दीपोत्‍सव एक नया वर्ल्‍ड रिकार्ड बनाने जा रही है। लाखों दीपों से कुरुक्षेत्र जगमग होगा। गीत जयंती महोत्‍सव के अवसर पर मंगलवार को दीपोत्‍सव मनाया जा रहा है। ब्रह्मसरोवर तीर्थ के अलावा आसपास 48 कोस के 75 तीर्थों में एक साथ लाखों दीप जलाए जा रहे हैं। हरियाणा राज्‍य के इतिहास में 48 कोस के 75 तीर्थ स्थलों पर पहली बार गीता महोत्सव के दिन 14 दिसंबर को लाखों दीपक एक साथ जगमगाएंगे। महोत्सव में दूसरी बार ब्रह्मसरोवर तीर्थ के पावन तट पर अयोध्या की तर्ज पर लाखों दीप रोशन किए जा रहे हैं। इन दीपों की रोशनी से ब्रह्मसरोवर तीर्थ के पावन तट सहित सभी तीर्थ जगमगा रहे हैं। इन दीपों की रोशनी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से पूरे विश्व में पहुंच रही।

loksabha election banner

दीपोत्सव के लिए बुलाई विशेष टीम

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में 14 दिसंबर को दीपोत्सव एक नया इतिहास बनाने जा रहा है। इस इतिहास को बनाने के लिए विशेष टीम को बुलाया गया है। इस टीम ने ब्रह्मसरोवर तीर्थ, ज्योतिसर, सन्निहित सरोवर सहित 75 तीर्थो पर लाखों दीप जलाए जा रहे हैं। 

संस्थाओं को ब्रह्मसरोवर तीर्थ के घाटों पर एक निश्चित स्थान दिया गया है।

पानीपत में भी दीपोत्‍सव

स्माइल फाउंडेशन के सदस्यों ने वृद्ध आश्रम में जाकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ 1100 दीप जलाए। इस मौके पर स्माइल फाउंडेशन की अध्यक्ष सुनीता सिवाच, विपुल धीमान, विनय मलिक, गिरीश शर्मा, प्रदीप वर्मा, मनोज जैन, सोनू, यश, सागर तगड़ा, विशाल गोस्वामी, सनी, पंकज शर्मा, सुनील कपूर, अभिषेक, सीमा जून, शिवम, गोपाल यशिका मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.