Move to Jagran APP

गीता जयंती महोत्‍सव की कर्ण नगरी में धूम, जानिए क्‍या और कहां होंंगे कार्यक्रम

गीता जयंती महोत्‍सव की धूम करनाल में भी देखने को मिलेगी। कर्ण नगरी में होंगी विविध गतिविधियां। 34 तीर्थों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके गांवों में साफ सफाई व्‍यवस्‍था शुरू हो गई है। सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाए भाग लेंगी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 01:57 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 01:57 PM (IST)
गीता जयंती महोत्‍सव की कर्ण नगरी में धूम, जानिए क्‍या और कहां होंंगे कार्यक्रम
करनाल में गीता महोत्‍सव की तैयारियां शुरू।

करनाल, जागरण संवाददाता। अंतरराष्‍ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत कर्ण नगरी में भी विविध प्रकार की गतिविधियों की तैयारी जोरों पर है। इसके तहत जिले के 34 तीर्थों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। महाभारत कालीन 48 कोस भूमि में शामिल करनाल जिला के 34 गांवों के तीर्थों की सफाई तथा सौंदर्यकरण किया जाएगा। इन स्थानों को दियों से जगमग किया जाएगा। सभी गतिविधियों में जिले की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाए भाग लेंगी।

loksabha election banner

करनाल में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का मुख्य आयोजन मंगल सेन आडिटोरियम में होगा। अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार ने बताया कि गीता जयंती के उपलक्ष्य में 14 दिसंबर को नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें गीता उपदेश व गीता का सार्वभौमिक महत्व दर्शाने के साथ-साथ भिन्न-भिन्न विभागों की विकासात्मक झांकिया शामिल की जाएंगी। शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाए भी शोभा यात्रा में शामिल होंगी और भिन्न-भिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेगें। शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। जिले में महाभारत कालीन 48 कोस की परिधि के 34 तीर्थ विद्यमान हैं। इन सभी जगह भी जिला प्रशासन व आर्ट एण्ड कल्चर विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में, दीप दान और सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा गीता जंयती के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम नगर निगम के सहयोग से शहर के ऐतिहासिक स्थल कर्णताल पर आयोजित होगा, जिसे इस दौरान 1800 दियों से रोशन किया जाएगा।

स्कूली बच्चे भी करेंगे भागीदारी

इस वर्ष आजादी का 75वां वर्ष भी मनाया जा रहा है, जिसके चलते प्रशासन की ओर से गीता जयंती महोत्सव को आजादी को अमृत महोत्सव की थीम से भी जोड़ा गया है। इसके तहत स्कूली बच्चों की पेंटिंग व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनका अभ्यास शुरू किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 14 दिसम्बर को गीता जयंती के दिन 11 बजकर 45 मिनट पर स्कूली बच्चे आनलाईन गीता श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता से जुडेगें, जिसमें 50 स्कूलों के 50-50 छात्र भाग लेंगे। दूसरी ओर उच्चत्तर शिक्षा विभाग की ओर से कालेजों तथा आयोजन स्थल पर गीता विषय पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। गीता पाठ व हवन इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.