रेशम के कच्चे धागों में बच्चों ने प्रेम को पिरोया : ऋतु
निबरी स्थित गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा प्रथम से दसवीं तक के बच्चों ने सुंदर राखियां बनाई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 09:15 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 09:15 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : निबरी स्थित गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ, थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा प्रथम से दसवीं तक के बच्चों ने सुंदर राखियां बनाई। कक्षा 11 वीं और 12वीं के बच्चों ने थाली सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्य ऋतु सिंह ने बताया की भारत की महान परंपराओं में से एक रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के अटूट रिश्ते को बताता है। चेयरमैन एसपी बंसल ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें