Move to Jagran APP

लंदन में गीता के श्लोकों की गूंज, विश्वस्तर पर धर्मनगरी की चमक

इस बार गीता महोत्सव सबसे खास होगा। विदेशी धरती में भी इसकी गूंज होगी। यादगार बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर ली गई है। आखिर ऐसा क्या खास है इस बार।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 06:31 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 06:31 PM (IST)
लंदन में गीता के श्लोकों की गूंज, विश्वस्तर पर धर्मनगरी की चमक
लंदन में गीता के श्लोकों की गूंज, विश्वस्तर पर धर्मनगरी की चमक

पानीपत, जेएनएन। एक बार फिर मौका आ गया है जब विदेशी धरती पर गीता के श्लोकों की गूंज सुनाई देगी। इसके लिए निमंत्रण भी भेज दिया गया है। देश में इस महोत्सव को खास बनाने के साथ विदेशों में भी इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। जानने के लिए पढि़ए दैनिक जागरण की ये खबर।

loksabha election banner

विदेशी धरती पर लंदन पार्लियामेंट के हॉल में 12 दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। लंदन की धरती पर गीता जयंती महोत्सव आयोजित करने वाले अप्रवासी भारतीयों के समूह ने इसको भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए इंग्लैंड में बसे ज्यादा से ज्यादा भारतीय मूल के निवासियों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं।

पिछले दो साल से हो रहा महोत्सव
पिछले दो साल से आयोजित किए जा रहे इस महोत्सव की खास बात यह है कि इसमें भारतीय मूल से जुड़े पार्लियामेंटेरियन और भारतीय दूतावास से जुड़े अधिकारी हिस्सा लेते हैं। 

geeta jayanti

कुरुक्षेत्र में 13 से 18 दिसंबर तक होगा महोत्सव
कुरुक्षेत्र में 13 से 18 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जा रहा है। इससे पहले सात दिसंबर से ब्रह्मसरोवर के तट पर विश्व प्रसिद्ध क्राफ्ट मेले का शुभारंभ हो जाएगा, जो 23 दिसंबर तक जारी रहेगा। केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश सरकार भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाने और इसे विश्व स्तर पर चमकाने के प्रयास में लगी है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से भी केडीबी के स्वर्ण जयंती वर्ष के चलते इसे यादगार बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसी कड़ी में विदेशों में बसे भारतीयों ने भी अपने यहां गीता जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करने शुरू कर दिए हैं। 

अब विदेशों तक में होने लगी पहचान 
पांच हजार साल पहले कुरुक्षेत्र की धरा पर श्रीकृष्ण भगवान के मुखारविंद से कही गई गीता के महत्व को अब पूरा विश्व मानने  लगा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने विदेशी दौरे के दौरान विदेशियों को गीता भेंट कर रहे हैं। अब विश्व इस बात को मान चुका है कि गीता के श्लोकों में ही विश्व की सभी समस्याओं का समाधान है। विदेशों में बसे भारतीय भी पूरे गर्व के साथ गीता के श्लोकों का प्रचार और प्रसार कर रहे हैं। 

हर साल बढ़ता जा रहा है क्रेज 
केडीबी के वरिष्ठ सदस्य सौरभ चौधरी ने बताया कि लंदन में गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों चल रही हैं। महोत्सव के आयोजक भारतीय मूल के अप्रवासी भारतीय लाइकरा रेडियो के संचालक रवि शर्मा ने बताया कि 12 दिसंबर को पार्लियामेंट में गीता जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए केडीबी की ओर से गीता जयंती से संबंधित कॉफीटेबल बुक, बुकलेट व पंपलेट सहित अन्य सामग्री भेजी जाएगी। इस महोत्सव में भारतीय दूतावास के राजदूत और अन्य अधिकारियों सहित भारतीय मूल से जुड़े ब्रिटिश पार्लियामेंट के सदस्य हिस्सा लेंगे। इस महोत्सव को लेकर अप्रवासी भारतीयों को क्रेज रहता है। इसके लिए सैकड़ों अप्रवासी भारतीयों को आमंत्रित किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.