Move to Jagran APP

Ganpati Bappa Morya: गणेश चतुर्थी की मची धूम, सजने लगी मूर्तियां, इस दिन होगा विसर्जन

गणेश चतुर्थी हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने की तैयारियां पूरी हो गई है। घर घर में गणपति बप्पा की स्थापना को लेकर मूर्ति के कलाकार जगह जगह प्रतिमाओं में रंग भरकर जीवांत रूप देने में जुटे हैं। शहर से लेकर देहात तक आस्था और भक्ति की धूम रहेगी।

By Naveen DalalEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 06:36 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 06:36 PM (IST)
Ganpati Bappa Morya: गणेश चतुर्थी की मची धूम, सजने लगी मूर्तियां, इस दिन होगा विसर्जन
अंबाला में धूम धाम से मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी।

अंबाला, जागरण संवाददाता। गणेश चतुर्थी भाद्रपस मास के शुक्ल पक्ष में मनाते हैं। सभी देवों में प्रथम आराध्य देव श्रीगणेश की पूजा करने और उन्हें प्रसन्न करने का त्योहार 10 सितंबर से शुरू हो रहा है। धूम-धाम से घर में गणपति श्रद्धालु की स्थापना करते है। लगातार 10 दिनों तक बप्पा को घर पर विराजमान करते हैं और फिर अन्नत चतुर्दशी के दिन गजानन का विसर्जन किया जाता है।

loksabha election banner

गणेश चतुर्थी के लिए तैयार की मूर्तियां

गणेश चतुर्थी पर्व जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने की तैयारियां पूरी हो गई है। घर घर में गणपति बप्पा की स्थापना को लेकर मूर्ति के कलाकार जगह जगह प्रतिमाओं में रंग भरकर जीवांत रूप देने में जुटे हैं। गणेश चतुर्थी का श्रीगणेश होते ही शुक्रवार को शहर से लेकर देहात तक आस्था और भक्ति की धूम रहेगी। विधि विधान के साथ जगह-जगह प्रथम पूज्य भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी। पूर्व भांति इस बार भव्यता के साथ गणेश उत्सव मनाया जाएगा।

गणेश चतुर्थी पूजा मुहूर्त

गणेश चतुर्थी                             10 सितंबर दिन शुक्रवार

चतुर्थी तिथि प्रारंभ                      10 सितंबर को 12:18 बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त                    10 सितंबर को 09:57 बजे

मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त             11:03 से 01:33 बजे तक

गणेश विसर्जन :                        19 सितंबर रविवार को

वर्जित चंद्र दर्शन का समय 09:12 से 08:53 बजे तक

शहर में गणेश चतुर्थि की तैयारियां जोरों पर

सुबह से ही अलर्ट रहे पुलिस प्रशासन

गणेश महोत्सव को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट रहेंगे। शहर और छावनी के प्रमुख स्थानों के साथ आबादी वाले स्थानों पर भी फोर्स तैनात रहेगी। इससे किसी तरह विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो सके।

सोशल मीडिया पर चल रहे बधाई संदेश

गणेश चतुर्थी को लेकर जहां शहर भर में धूम है। वहीं एक दूसरे को बधाई देेने के साथ ही व्हाट््सएप और फेसबुक पर भी बधाई के संदेश नजर आ रहे हैं।

टांगरी नदी में होगा विसर्जन

गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 19 सिंतबर को विधि विधान से होगा। पूर्व की भांति इस बार भी मूर्ति और प्रतिमाओं का विसर्जन छावनी के टांगरी नदी में होगा। इसके लिए अंबाला छावनी की महेशनगर पुलिस ने फोर्स की ड्यूटियां लगानी शुरू कर दी है। पुलिस मुलाजिम के अलावा होमगार्ड को भी लगाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील किया है कि वह कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.