इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती, प्यार और फिर धोखा, दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की दी धमकी
इंटरनेट मीडिया के जरिए दोस्ती की। इसके बाद दोस्ती प्यार में। इसके बाद शादी का झांसा दे दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद युवक ने दूसरी शादी कर ली। जब युवती ने बात करनी चाही तो ब्लैकमेल करना शुरू किया।
यमुनानगर, जागरण संवाददाता। फेसबुक पर हुई दोस्ती धोखे में बदल गई। युवक ने युवती से दोस्ती की। उससे प्यार का इजहार किया और शादी का वादा किया। उससे मिला और दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो और फोटो लिए। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। अब युवती थाने पहुंची।
यमुनानगर शहर की कालोनी निवासी युवती ने कृष्णा कालोनी निवासी अमनदीप सिंह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपित उससे कई बार पैसे भी लिए। बाद में किसी और लड़की से शादी कर ली। जब युवती ने उससे इस बारे में बात की, तो वह उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। मामले में महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, शहर की कालोनी निवासी 30 वर्षीय युवती की वर्ष 2017 में फेसबुक के माध्यम से कृष्णा कालोनी निवासी अमनदीप सिंह से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे। इस दौरान आरोपित ने युवती से शादी का वादा किया। एक दिन आरोपित उसे अपने साथ डिंपल सिनेमा के पास एक मकान में लेकर गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपित की नौकरी मुंबई में लग गई। वह बीच-बीच में घर पर आता और युवती से मिलता।
आरोप है कि इस दौरान कई बार उसके साथ आरोपित ने दुष्कर्म किया। वर्ष 2019 में युवती ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने परिवार वालों से बातचीत करने का आश्वासन दिया। इस तरह से आरोपित उसे बहलाता रहा। इस दौरान आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो भी ली। बाद में पता लगा कि आरोपित ने किसी और लड़की से शादी कर ली है। जब इस बारे में उससे बात की, तो वह अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
लाखों रुपये भी हड़पने का आरोप
युवती का आरोप है कि आरोपित अमनदीप उससे बीच-बीच में पैसा लेता रहता था। कई बार क्रेडिट कार्ड का कर्ज उतारने के नाम पर पैसे लिए। आरोपित ने लाखों रुपये उससे लिए। आरोप है कि आरोपित के कई अन्य लड़कियों से भी इस तरह से संबंध बनाए।