Move to Jagran APP

विज्ञापन देख जाल में फंसा कुरुक्षेत्र का युवक, पहुंच गया फिनलैंड की जेल, 14 लाख भी गंवाए

कुरुक्षेत्र के युवक से फ्रांस भेजने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी हो गई। अप्रैल 2017 में उसने विज्ञापन देखा। फ्रांस जाने की चाह में संपर्क किया। आरोपितों ने फिनलैंड भेज दिया। फर्जी वीजा होने पर वहां पकड़ा गया। तीन माल जेल में गुजारे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 05:20 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 05:20 PM (IST)
विज्ञापन देख जाल में फंसा कुरुक्षेत्र का युवक, पहुंच गया फिनलैंड की जेल, 14 लाख भी गंवाए
कुरुक्षेत्र के युवक से विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपित पुलिस हिरासत में।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र पुलिस ने फ्रांस भेजने के नाम पर फिनलैंड की जेल पहुंचाने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने शिकायतकर्ता से फ्रांस भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये लिए थे। पंजाब के जिला फतेहगढ़ के सरहिंद की पीर बाबा कालोनी निवासी आरोपित परमजीत की गिरफ्तारी दो साल बाद हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को जेल में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

loksabha election banner

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 10 फरवरी 2019 को पिहोवा की शिवा मार्केट निवासी प्रेम सिंह पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2017 में उसने विज्ञापन देखा। इस आकर्षक विज्ञापन को देख कर उसे भी विदेश जाने की चाह हुई और उसने विज्ञापन में लिखे मोबाइल नंबरों पर फोन किया। यह विज्ञापन ए-स्टार ओवरसीज, मोहाली फेस-2 एससीओ नंबर 23 के नाम था। विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर उसकी बात कृष्ण नगर करनाल निवासी कुलदीप सिंह के साथ हुई। उसने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। करनाल निवासी मनप्रीत सिंह, अमन इंजीनियरिंग वर्क्स करनाल के अमनदीप भी इसी कंपनी में बतौर सहायक काम करते थे।

60 दिन में विदेश भेजने का दिया झांसा

28 सितंबर 2017 को कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह व अमनदीप उसके घर आये और उन्हें विश्वास दिलाया कि वह 60 दिनों में उसका फ्रांस का वीजा लगवा देंगे। इसके लिए 14 लाख रुपये देने होंगे। इनमें से दो लाख रुपये एडवांस व बकाया राशि वीजा लगने के बाद देने की बात तय हुई। पांच अक्टूबर को उसने दो लाख रुपये उनको दे दिए। आरोपितों ने उसे बताया कि उनकी एक ब्रांच लीबड़ा कांप्लेक्स सरहिंद पंजाब में भी है। इसमें परमजीत व उसकी पत्नी आइलेट सेंटर चलाते हैं ।

जल्द वीजा के नाम पर तीन लाख मांगे

उन्होंने उसे जल्द वीजा लगवाने के लिए तीन लाख रुपये और देने की बात कही। उसने तीन लाख रुपये उन्हें दे दिए। उन्होंने नकली कागजात तैयार उसे एम्बेसी में भेज कर फाइल जमा करवा दी। इसके बाद उन्होंने वीजा दिखाकर नौ लाख रुपये भी ले लिए। उसका वीजा कहीं शो नहीं होने पर वह विदेश नहीं जा सका। इसके बाद उसे फिनलैंड भिजवा दिया। वहां पर फिनलैंड पुलिस ने फर्जी वीजा के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया। तीन महीने सजा काटने के बाद भारत वापस लौट कर उसे अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः कुरुक्षेत्र में उग्र हुए किसान, भाजपा सांसद की गाड़ी पर कर दिया हमला

यह भी पढ़ेंः कुरुक्षेत्र में प्रेम कथा का दर्दनाक अंत, पति की हुई मौत तो पत्नी ने लगा लिया मौत को गले


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.