कुरुक्षेत्र में शराब ठेके में सेल्समैन पर फायरिंग कर लूट, 4 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
कुरुक्षेत्र में शराब ठेके में लूट हुई। वारदात के वक्त सेल्समैन ठेके पर ही था। चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने सेल्समैन पर फायरिंग की। इससे सेल्समैन घायल हो गया। बदमाशों के बाद पस देसी कट्टा था।
कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र के कृष्णा गेट थाना पुलिस के अंतर्गत गांधी नगर स्थित देसी शराब के ठेके पर दो युवकों ने पिस्ताैल के बल पर दिन भर की सैल के पैसे लूट लिए। आरोपितों ने ठेके के सेल्समैन पर फायर भी किया, जिसमें एक सेल्समैन घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या के प्रयास, लूट, शस्त्र अधिनियम व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। ठेकेदार दिन भर की सैल की गिनती कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के गांव दरियापुर निवासी राम सिंह ने कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह गांधी नगर स्थित देसी शराब के ठेके पर करीब तीन साल से सेल्समैन है। सोमवार रात साढ़े नौ बजे वह दूसरे सेल्समैन उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के गांव ईटोरा निवासी पन्ना लाल के साथ ठेके के अंदर बैठे थे। अचानक दो युवक आए, दोनों ने अपने मुंह कपड़े से बांधे हुए थे। उन्होंने अपने हाथों में देसी कट्टे लिए हुए थे। आते ही ठेके के अंदर घुसने लगे। एक युवक ने अपने हाथ में पकड़े देसी कटे से फायर किया। जिससे छर्रे शिकायतकर्ता मुंह, छाती व बाजू पर लगे।
इतने में आरोपितों के दो और साथी आ गए। उन्होंने भी अपने मुंह कपड़े से बांधे हुए थे। वे देसी कट्टा लेकर आए और आते ही उन्हें मारने की नियत से देसी कट्टे से फायर किए। उसका साथी पन्ना लाल ने नीचे छिप गया और दोनों युवक उसके गल्ले से दिन भर की सैल की साथी नकदी लूट कर फरार हो गए। पहले आए युवकों में से एक ने ठेके के सामने लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। उनके शोर मचाने पर चारों युवक मौके से फरार हो गए। आरोपितों ने उन्हें धमकी दी कि उन्हें जान से मार देंगे। उसके साथी पन्ना लाल ने ठेकेदार प्रदीप कुमार को फोन पर सूचना दी। प्रदीप कुमार ने उसे इलाज के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत में बताया कि सामने आने पर वह चारों युवकों को पहचान सकता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच एएसआइ हरबंस लाल को सौंपी है।
अभी नहीं हुई पैसों की सही जानकारी : जांच अधिकारी
जांच अधिकारी हरबंस लाल ने पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच आरंभ की है। गल्ले में कितने पैसे थे, इसकी सही जानकारी नहीं मिली है। सेल्समैन दिन भर की सैल के गिनती कर रहे हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।