Move to Jagran APP

पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, जजपा ने भाजपा को समर्थन नहीं दिया, समर्पण किया

पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर जजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जजपा ने भाजपा को समर्थन नहीं दिया बल्कि समर्पण किया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 01:59 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 01:59 PM (IST)
पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, जजपा ने भाजपा को समर्थन नहीं दिया, समर्पण किया
पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, जजपा ने भाजपा को समर्थन नहीं दिया, समर्पण किया

पानीपत/जींद, जेएनएन। पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार नहीं, बल्कि भाजपा की सरकार है, जिसके आगे जजपा ने समर्पण किया है। प्रदेश के लोगों ने जजपा को भाजपा के विरोध में वोट दिए थे, लेकिन जजपा ने भाजपा में जाकर लोगों के साथ विश्वासघात किया है। घर-घर शराब के ठेके खोल कर प्रदेश में नशे को सरकार बढ़ावा देने का काम कर रही है। 

loksabha election banner

रविवार को जुलाना में कांग्रेस नेता रोहित दलाल के निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बजट ने स्पष्ट कर दिया कि जजपा ने भाजपा को समर्थन नहीं समर्पण किया है। जजपा के घोषणा पत्र को भाजपा की सरकार ने फाड़ कर रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। गठबंधन सरकार को भ्रष्टाचार में भी सदाचार दिखायी देता है। सरकार के समर्थक विधायक सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पूरे प्रदेश में लूट मची हुई है और सरकार किसी भी तरह की जांच को तैयार नहीं है। निष्पक्ष जांच हो जाए तो ये स्पष्ट हो जायेगा कि प्रदेश पर दो गुना, तीन गुना कर्जा क्यों बढ़ता जा रहा है। 

उन्होंने प्रदेश के बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन राज में प्रदेश 1,98,700 करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है। 1 नवंबर 1966 से लेकर 2013-14 तक हरियाणा में 9 मुख्यमंत्री बने और सभी के कार्यकाल का कर्ज मिलाकर कुल कर्ज 61 हजार करोड़ का था। अकेले मुख्यमंत्री खट्टर ने सभी 9 मुख्यमंत्रियों का रिकार्ड तोड़कर पिछले करीब 6 साल में इस कर्ज को 1,98,700 करोड़ पर पहुंचा दिया। इस अवसर पर रोहित दलाल, प्रो. धर्मेंद्र ढुल प्रो. विरेंद्र, सुभाष देशवाल, होशियार सिंह दलाल, सुरेश गोयत, जगदीश, सत्तु ढांडा, बलराम कटवाल, दलबीर, सुनील सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.