Move to Jagran APP

जींद में वन विभाग 13 लाख पौधे लगाएगा, हर पंचायत को मिलेंगे एक हजार पौधे

जींद में वन विभाग पौधरोपण अभियान शुरू करेगा। वन विभाग करीब 13 लाख पौधे लगाएगा। हर पंचायत को एक हजार पौधे दिए जाएंगे। सड़कों रेल लाइनों व नहर की पटरियों पर पौने 3 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसमें बच्‍चों को भी शामिल किया जाएगा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 09 Jun 2021 05:48 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 05:48 PM (IST)
जींद में वन विभाग 13 लाख पौधे लगाएगा, हर पंचायत को मिलेंगे एक हजार पौधे
जींद में वन विभाग पौधरोपण अभियान चलाएगा।

जींद, जेएनएन। बरसाती सीजन शुरू होते ही वन विभाग बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाएगा। विभाग ने लगभग 13 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। गांवों में हरियाली बढ़ाने के लिए जलशक्ति अभियान शुरू किया है, जिसके तहत तीन लाख पौधे निश्शुल्क लगाए जाएंगे। हर पंचायत को एक हजार पौधे दिए जाएंगे।

loksabha election banner

स्कूलों में पौधागिरी अभियान के तहत छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 1,08,526 पौधे दिए जाएंगे। बच्चे इन पौधों को घर-आंगन में रोपित करेंगे। डीसी डा. आदित्य दहिया ने बताया कि खाली पड़ी सरकारी जमीनों, निजी तथा सरकारी संस्थान परिसरों में लगभग 20 हजार पौधे रोपित करवाए जाएंगे। सड़कों, रेलवे लाइनों व नहरों की पटरियों के साथ-साथ 2,70,600 पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों में ज्यादातर फलदार पौधे होंगे।

घरों में पौधे रोपित करवाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को फल उपलब्ध करवाकर अनिमिया को दूर करना है। किसानों की आय में वृद्धि करने के उदेश्य को लेकर 5,04,900 क्लोन सफेदे खेतों व खेतों की मेढों पर लगवाएं जाएंगे। कोई भी इच्छुक किसान निश्शुल्क अपने खेतों में पौधे लगवा सकते हैं। वन विभाग द्वारा खेतों में पौधे रोपित करवाए जाएंगे और इन पर मालिकाना हक किसान का होगा। एक लाख पौधे पौधा रोपण करने के इच्छुक लोगों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। पौधों की पौध तैयार कर ली गई है। जिले की आठ नर्सरियों में पर्याप्त पौधे उपलब्ध हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.