Move to Jagran APP

यमुनानगर में सर्दी का पहला घना कोहरा छाया, पानीपत में भी 9 डिग्री पहुंचा न्‍यूनतम तापमान

मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सर्दी के मौसम का पहला घना कोहरा यमुनानगर में छाया। वहीं पानीपत में भी तापमान में असर देखने को मिला है। रात में ठंड के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 05:41 PM (IST)
यमुनानगर में सर्दी का पहला घना कोहरा छाया, पानीपत में भी 9 डिग्री पहुंचा न्‍यूनतम तापमान
यमुनानगर में सर्दी का पहला कोहरा गिरा।

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। ठंड ने तेजी पकड़ ली है। यमुनानगर में सर्दी का पहला घना कोहरा शुक्रवार सुबह पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पानीपत का भी तापमान गिरा। पानीपत का न्‍यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। 

loksabha election banner

गोवर्धन पूजा को शाम के समय अच्छी बरसात हुई थी। इसके अलावा थोड़े बहुत ओले भी गिरे थे। तभी कहा जाने लगा था कि अब मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। ठंड बढ़ जाएगी और कोहरा भी जा सकता है। लोग शनिवार सुबह उठे तो चारों तरफ घना कोहरा देखने को मिला। शहरी क्षेत्र में कोहरा कम रहा और ग्रामीण क्षेत्र में कोहरा बहुत घना था। कृषि विशेषज्ञ इस तापमान को गेहूं की फसल के लिए लाभकारी मान रहे हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 23 से 26 नवंबर को आसमान में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। जिससे ठंड ओर ज्यादा बढ़ेगी।

वहीं सिविल सर्जन एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. विजय दहिया का कहना है कि इस मौसम में बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखना चाहिए। लापरवाही बरतने पर नजला, खांसी व बुखार और अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.