Move to Jagran APP

Flood Alert: हरियाणा में यमुना का जलस्‍तर खतरे के निशान से पार, कई गांवों में बाढ़ का खतरा

हरियाणा के यमुना नदी से सटे इलाकों के लिए खतरा बढ़ गया है। हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से यमुना नदी का जलस्‍तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इससे बाढ़ का खतरा है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 08:40 AM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 08:40 AM (IST)
Flood Alert: हरियाणा में यमुना का जलस्‍तर खतरे के निशान से पार, कई गांवों में बाढ़ का खतरा
यमुना नदी का जलस्‍तर बढ़ा है। फाइल फोटो

पानीपत, जेएनएन। हरियाणा में यमुना नदी का जलस्‍तर अचानक बढ़ गया है। इससे पहले बरसाती नदी मारकंडा में भी जलस्‍तर बढ़ा है। इससे नदियों से सटे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। हथनीकुंड बैराज पर केचमेंट एरिया में भारी बरसात होने से बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर सीजन में पहली बार खतरे के निशान को पार किया।

loksabha election banner

सुबह 8 बजे यमुना नदी का जलस्तर 182295 क्यूसिक हो गया है। बाढ़ एवं सिंचाई विभाग की ओर से निचले इलाकों के लिए पहले ही अलर्ट जारी था। सुबह अचानक जलस्‍तर बढ़ने से ग्रामीणों को बाढ़ के खतरे की चिंता सता रही है। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश की वजह से यमुना नदी उफान पर है। हरियाणा के यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज से नदी में और पानी छोड़ा जा रहा है।

आज ज्‍यादा बारिश के आसार

अब 12 अगस्त की अवधि तक पूर्वी राजस्थान में कहीं छिटपुट तो कहीं भारी बारिश या गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिम राजस्थान 12 और 13 को अच्छी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में अगले दो दिन और 14 अगस्त को यह स्थिति रहेगी। पंजाब व हरियाणा में 11 अगस्त को अच्छी वर्षा के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 से 14 अगस्त तक बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी इसी दौरान अच्छी बारिश हो सकती है।

हिमाचल और उत्‍तराखंड में जारी है बारिश

उत्तराखंड और हिमाचल में पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से भूस्‍खलन भी हो रहा है। साथ ही बरसाती नदियां भी उफान पर हैं। पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश का पानी से हथनीकुंड बैराज में भी जलस्‍तर बढ़ा।

हरियाणा में नहीं हो रही बारिश

बीते दिनों मानसून की मेहरबानी के कारण अच्छी बरसात दर्ज की गई लेकिन अब प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बरसात का सिलसिला कुछ समय के लिए रुक गया है। इससे उमस और गर्मी का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। हालांकि, वीरवार को नए सिरे से बादल छाने और बारिश होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.