सिलेंडर में लगी आग, साहस दिखाकर घर से बाहर निकाला, हाथ झुलसे
रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से बिहार वासी राज मिस्त्री झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा सोमवार सुबह के समय का है, जब वो खाना बना रहा था। आग लगने पर वो सिलेंडर को किसी तरह मकान से बाहर मैदान तक लेकर आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग बुझाई।
जागरण संवाददाता, समालखा : रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से बिहार वासी राज मिस्त्री झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा सोमवार सुबह के समय का है, जब वो खाना बना रहा था। आग लगने पर वो सिलेंडर को किसी तरह मकान से बाहर मैदान तक लेकर आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग बुझाई।
सनोज कुमार ने बताया कि वह बिहार के बेतिया जिले के गांव नेनमोछी का रहने वाला है। हाल ही में वार्ड पांच गांधी कॉलोनी में किराये के कमरे में साथियों के संग रहता है। उसने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब उसने खाना बनाने के लिए गैस चूल्हे को चलाना चाहा तो नहीं चला। इसके बाद उसने रेगुलेटर को हिलाकर जैसे ही दोबारा से माचिस जलाई तो तुरंत सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इसके बाद उसने वह सिलेंडर को मकान के अंदर से निकालकर बाहर गली में खुले आसमान के नीचे ले आया। इस दौरान उसके हाथ बुरी तरह से झुलस गए। उन्होंने सिलेंडर पर भीगे कपड़े आदि डालकर आग बुझाने की कोशिश की, परंतु कामयाबी नहीं मिली। बाद में फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।