फायर ब्रिगेड कार्यालय में ताश खेल रहे दो कर्मचारी सस्पेंड, चार बर्खास्त
जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम कमिश्नर डॉ. प्रियंका सोनी ने बुधवार चार बजे शाम को हाली पार्क स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। छह कर्मचारी ताश खेलते मिले। इनमें से दो नियमित और चार अनुबंध पर लगे कर्मचारी हैं। कमिश्नर ने दो नियमित कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया, जबकि अनुबंधित चार कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। पांच अन्य अनुबंधित कर्मचारी गैर हाजिर मिले।
जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम कमिश्नर डॉ. प्रियंका सोनी ने बुधवार चार बजे शाम को हाली पार्क स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। छह कर्मचारी ताश खेलते मिले। इनमें से दो नियमित और चार अनुबंध पर लगे कर्मचारी हैं। कमिश्नर ने दो नियमित कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया, जबकि अनुबंधित चार कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी। पांच अन्य अनुबंधित कर्मचारी गैर हाजिर मिले। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस कार्रवाई से निगम कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
डॉ. सोनी ने फायर ऑफिसर को निर्देश दिए कि पुरानी गाड़ियों को कंडम घोषित करा नई गाड़ियां खरीदी जाएं। बिजली न हो तो डीजी सेट लगाकर गाड़ियों में पानी भरा जाए। दमकलकर्मी और अधिकारी वर्दी में ड्यूटी पर रहें। दो दिन में 29 कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई
नगर निगम के कर्मचारियों की कार्यशैली सुधारने के लिए निगम कमिश्नर डॉ. प्रियंका सोनी ने कड़ा रुख अपनाया है। दो दिन में निगम व फायर ब्रिगेड के 29 कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने मंगलवार को पालिका बाजार स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया था। 18 बाबू गैर हाजिर मिले थे। वे गत दिनों वार्ड-3 में सफाई कार्य का निरीक्षण भी कर चुकी हैं। तब 23 में 14 कर्मचारी गैर हाजिरी पाए गए थे।
------
फायर ब्रिगेड की चार गाड़ी कंडम
हाली पार्क के कार्यालय में फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां हैं। इनमें चार कंडम हो चुकी हैं। गाड़ियों की कमी की वजह से फैक्ट्रियों में आग लगने पर काबू पाने में दिक्कत आती है। रिफाइनरी, थर्मल और घरौंडा से गाड़ियां मंगानी पड़ती है।