यमुनानगर में दो पक्षों में मारपीट, 87 साल की घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत
यमुनानगर के गांव कैत में दो पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जिस झगड़े में घायल बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मामल की जानकारी के मिलने के बाद पहुंचे डीएसपी सदर प्रमोद कुमार ने स्वजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर के गांव कैत में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में घायल 87 वर्षीय बुजुर्ग परसी देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दौरान स्वजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के सामने जमकर बवाल काटा। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी सदर प्रमोद कुमार ने स्वजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
क्या था पूरा मामला
गांव कैत में किसी जगह को लेकर जसवंत व सोहनलाल पक्ष के बीच विवाद हो गया था। 12 मई को दोनों पक्षों को बीडीपीओ जगाधरी ने दोनों पक्षों को बुलाया था। साथ ही कहा था कि जब तक इस मामले में पूरी जांच नहीं होती, तब तक कोई भी इस जगह पर दावा नहीं करेगा। जसवंत के बेटे अनिल कुमार ने बताया कि 12 मई की शाम को रामशरण, सोहन लाल, कुलदीप, चूहड राम, संजीव कुमार, रवि कुमार, सतपाल, ईश्वर चंद, कंवरभान, रोहताश, संटी कुमार, रामकुमार, अंकुश, नितिन, राहुल, टोनी, लाल सिहं व गौरव जसवंत प्लाट में घुस गए आए, जहां लगे हुए पेड़ों को भी तोड़ दिया। जब जसवंत पक्ष ने उनका विरोध किया, तो आरोपितों ने घर में घुसकर लाठी व धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। घर के दरवाजे पर खड़ी बाइकों को भी तोड़ दिया था।
इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत
झगड़े में जसवंत व उनकी माता परसी देवी घायल हो गई थी। वहीं परसी देवी को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उनका कूल्हे का आपरेशन करना पड़ा था। छुट्टी होने के बाद वह घर पर थी। 31 अगस्त को फिर उनकी हालत बिगड़ी। जिस पर उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां उनकी रविवार की सुबह मौत हो गई। सदर यमुनानगर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया था। जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
पीडित पक्ष भी दर्ज है केस
दो सितंबर को आरोपित पक्ष सोहनलाल, लाल सिंह ने आसपास के लोगों के साथ कलानौर चौकी पर हंगामा किया था। आरोप था कि उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। उनके पक्ष से पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शाम तक वह हंगामा करते रहे। बाद में पुलिस ने सोहनलाल की शिकायत पर जसवंत पक्ष के कई लोगों पर केस दर्ज किया था।