Move to Jagran APP

द ग्रेट खली को यमुनानगर में इस महिला अधिकारी से दो-दो हाथ करना पड़ा भारी, माननी पड़ गई हार

यमुनानगर जिला प्रशासन की ओर से राहगीरी कार्यक्रम हुआ। इसमें बतौर अतिथि द ग्रेट खली आए। हालंाकि उन्हें एक महिला अधिकारी से चैलेंज लेना महंगा पड़ा गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 05:40 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 08:52 AM (IST)
द ग्रेट खली को यमुनानगर में इस महिला अधिकारी से दो-दो हाथ करना पड़ा भारी, माननी पड़ गई हार
द ग्रेट खली को यमुनानगर में इस महिला अधिकारी से दो-दो हाथ करना पड़ा भारी, माननी पड़ गई हार

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। रिंग में बड़े-बड़े शूरमा को धराशायी करने वाले द ग्रेट खली को एक महिला अधिकारी ने हरा दिया। खली को जनता के सामने हार स्वीकारी पड़ी। महिला अधिकारी इसके बाद भी नहीं रुकी। जीतने के बाद जनता ने भी तालियों से उनके हौसले को सराहा। 

loksabha election banner

दरअसल यमुनानगर में जिला प्रशासन की ओर से राहगीरी कार्यक्रम हुआ। इसमें द ग्रेट खली को भी बुलाया गया था। खली को देखकर हर कोई उत्साहित था। इसी बीच मंच का संचालन कर रहे अर्जुन ने पुश अप प्रतियोगिता रख थी। खास बात यह थी कि इसमें खली से चैलेंज जीतना था। इसमें विधायक, मेयर, डीसी, एसडीएम पूजा चांवरिया, डीएसपी सुभाष सहि अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कोई दो तो कोई चार इस तरह से कुछ ही सेकेंड में लोग हार मानते नजर आए। लेकिन दो लोग ऐसे भी थे जो लगातार पुश अप करते जा रहे थे। उनमें एक थे द ग्रेट खली और दूसरे नंबर पर थीं एसडीएम पूजा चांवरिया। 

 khali

खली को भी माननी पड़ी हार

उनके जज्बे को देख हर कोई उन्हें उत्साहित करने में जुट गया। इसी बीच खली ने भी हार मान ली और पुश अप बंद कर दिए। हालांकि पूजा चांवरिया ने इसे जारी रखते हुए तीन और पुशअप किए। 

खुद खली रह गए दंग

मंच पर विधायक से लेकर मेयर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी इस प्रतियोगिता में शामिल थे। खली ने देखा कि कुछ ही देर में सभी ने हार मान ली है, जबकि एक महिला अधिकारी उनको टक्कर दे रही है। इसे देख खली हैरान रह गए और उनके इस जज्बे को देख उन्होंने पुश अप रोक दी और हार मान ली। खली ने कहा कि बेटियां कभी खुद को कमजोर न समझे। बेटियों ने देश का नाम ऊंचा किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.