बाजार से लौट रही महिला पर हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार
बाजार से लौट रही मनाना वासी एक महिला पर पड़ोसियों ने रंजिशन डंडे व नुकीली चीज से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल है। मामला तीन दिन पहले का है। वहीं पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र समेत छह के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया है।
जागरण संवाददाता, समालखा : बाजार से लौट रही मनाना वासी एक महिला पर पड़ोसियों ने रंजिशन डंडे व नुकीली चीज से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल है। मामला तीन दिन पहले का है। वहीं, पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र समेत छह के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायतकर्ता श्वेता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को एक पड़ोसी परिवार के सभी सदस्यों ने उन पर डंडे व नुकीली चीज से हमला किया। हमलावर श्वेता के घर के बाथरूम का पानी अपनी दीवार में जाने से नाराज थे। जबकि, श्वेता का कहना है कि उनके बाथरूम का पानी पड़ोसियों की दीवार में नहीं जाता है। पीड़िता के मुताबिक, विवाद में उनका बाएं कान का सोने का टॉप्स भी गुम हो गया।
वहीं, जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अनुप कुमार ने बताया कि मामले में राजबीर, मेसर, कर्म, प्रमिला, कृष्ण व सुरेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर राजबीर व उसके बेटे कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।