Move to Jagran APP

पानीपत में बेटे ने लिया कर्ज, कर्जदार से परेशान हो पिता ने खुद को मारी गोली

पानीपत में एक पिता ने आत्‍महत्‍या कर ली। बेटे ने कर्ज लिया था। कर्जदार पिता को परेशान कर रहे थे। कर्जदारों से परेशान होकर पिता ने खुद को गोली मारी। पिता ने सुसाइड नोट छोड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 02:08 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 02:08 PM (IST)
पानीपत में बेटे ने लिया कर्ज, कर्जदार से परेशान हो पिता ने खुद को मारी गोली
पानीपत में कर्जदार से परेशान होकर आत्‍महत्‍या कर ली।

पानीपत, जागरण संवाददाता। बेटे के लिए कर्ज लिया था। किस्ते चुकाने में दिक्कत हुई तो कर्जदार परेशान करने लगे। आखिरकार उसने खुद को गोली ही मार ली। मामला यहां इसराना के लक्ष्मी नगर का है। सुसाइड करने वाले 52 वर्षीय प्रताप सिंह जेनरेटर सर्विस का काम करते थे। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

loksabha election banner

प्रताप मूल रूप से कारद के रहने वाले थे। इसराना के लक्ष्मी नगर में शिफ्ट हो गए। उनके दो बेटे व एक बेटी है। एक बेटा रोहतक में रहता है। वहीं पर काम करता है। उसी के लिए फाइनेंसरों से कर्जा लिया था। बीच में आर्थिक हालत खराब होने पर कर्जा चुकाने में दिक्कत होने लगी। अप्रैल महीने में किस्त देने की बात हो रही थी। लेकिन फाइनेंसरों ने दबाव बढ़ा दिया। इसी से परेशान होकर उन्होंने गैराज में बेड पर खुद को गोली मार ली।

सुबह शव देखा

प्रताप ने घर के नीचे ही गैराज बनाया हुआ था। यहीं पर काम करता था। रात को कई बार यहां सो भी जाते थे। सुबह स्वजन नीचे आए तो खून से लथपथ देखकर दंग रह गए। प्रताप की मौत हो चुकी थी। दायीं और गोली मारी हुई थी। हाथ में पिस्तौल थी। सुसाइड नोट में बताया है कि कर्जदारों से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। इसे दिखाया नहीं जा रहा। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पहले भी मामले सामने आ चुके

इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। फाइनेंसरों की वजह से लोग आत्महत्या कर लेते हैं। दरअसल, फाइनेंस इतना अधिक दबाव बना देते हैं कि उनके पास कोई रास्ता नहीं बचता। कई बार फाइनेंस बेहद मारपीट करते हैं। सामाजिक रूप से काफी बदनाम करते हैं। मूल से ज्यादा ब्याज राशि लेकर भी कर्जदार को परेशान किया जाता है।खा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.