Move to Jagran APP

यमुना नदी से रेत खनन करने वाले ठेकेदारों को किसानों ने भगाया

संवाद सहयोगी सनौली बहती यमुना नदी की धार को उत्तर प्रदेश के खुरगान की ओर से पोकलेन ज

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 11:46 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 11:46 PM (IST)
यमुना नदी से रेत खनन करने वाले ठेकेदारों को किसानों ने भगाया
यमुना नदी से रेत खनन करने वाले ठेकेदारों को किसानों ने भगाया

संवाद सहयोगी, सनौली : बहती यमुना नदी की धार को उत्तर प्रदेश के खुरगान की ओर से पोकलेन, जेसीबी मशीनों से रेत खनन ठेकेदारों ने रेत का बांध बना हरियाणा के पत्थरगढ़ की ओर यमुना की धार कर दी। किसानों की जमीन का कटाव होने से नाराज किसानों ने लाठी, डंडे लेकर पहुंचे और रात को मशीनों को रोक दिया। इस दौरान हरियाणा के पत्थरगढ़ के किसान लाठी, डंडे लेकर रात को यमुना किनारे चल रही मशीनों को रोकने पहुंचे तो पोलपेन व जेसीबी मशीनों चालकों मौके पर भाग खड़े हुए। हरियाणा के पत्थरगढ़ के किसान किसान जुबेर, ईरसाद, अकबर, कयूम, लियाकत, आलीम, हासिम, वाजिद, सत्ता, दिलसाद ने ठेकेदार को टेलीफोन का उनकी ओर यमुना की धार को रेत के टीले से रोक पर यमुना धार न करने की चेतावनी दी हैं। उत्तर प्रदेश की ओर से रेत खनन का ठेके लेकर ठेकेदार यमुना के अंदर दिन के समय उत्तर प्रदेश की ओर रेत खनन कार्य करता है और रात के समय यमुना की धार को रेत का बांध बना कर यमुना धार हरियाणा के गांवों की ओर करने से उनकी यमुना के जल से जमीनों का कटाव होने लगा हैं। आने वाले समय में यमुना की धार हरियाणा की ओर मोडने से उनके गांव में बाढ़ का खतरा बना हुआ हैं। इसलिए वो यमुना की धार से रेत खनन ठेकेदार द्वारा छेडछाड नहीं करने देगें। गांव पत्थरगढ के किसान जुबेर, अलम, लियाकतने बताया कि देर रात को खुरगान यूपी की ओर से जेसीबी मशीन से रेत खनन करते हुए यमुना नदी के जल की धारा हरियाणा के किसानो की ओर करने पर मौके पर पहुंचे किसानों ने मशीनों को बंद करा दिया। मशीनों को चलाने वाले लोग मौके से भाग गए और ठेकेदार भी भाग खड़े हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.