Move to Jagran APP

Farmers Protest: किसानों ने 4 घंटे से दिल्‍ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे किया जाम, जानिए कहां से रूट डायवर्ट

Farmers Protest कुरुक्षेत्र में दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को जाम कर दिया गया है। किसानों ने धान खरीद का विरोध करते हुए हाईवे पर आ गए। पिपली अनाज मंडी से किसानों ने हाईवे पर आकर जाम लगा दिया। वहीं अंबाला हिसार नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 05 Oct 2021 02:36 PM (IST)Updated: Tue, 05 Oct 2021 04:51 PM (IST)
Farmers Protest: किसानों ने 4 घंटे से दिल्‍ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे किया जाम, जानिए कहां से रूट डायवर्ट
दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को किसानों ने जाम किया।

कुरुक्षेत्र, जागरण संवाददाता। कुरुक्षेत्र में धान की खरीद शुरू होने से किसान सड़क पर उतर आए। किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के बाद अंबाला हिसार हाईवे को भी जाम कर दिया। इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। आवागमन बाधित होने से करीब दो किमी लंबा जाम लग गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। किसानों से बातचीत की, लेकिन बात नहीं बनी और किसान नहीं हट रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया है। रूट डायवर्ट करने को लेकर पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र में मंगलवार को भी धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी। इससे खफा होकर किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। सुबह से ही किसानों ने पिपली अनाज मंडी और पिहोवा में विरोध शुरू किया। इसके बाद पिपली में लघु चिड़ियाघर के सामने जीटी रोड पर भारतीय किसान यूनियन और पिपली अनाज मंडी के आढ़ती ने जाम लगा दिया। चार घंटे से दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम है।

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रर्दशनकारियों के राष्ट्रीय राजमार्गों व राज्य राजमार्गों को धरना प्रदर्शन करके अवरुद्ध करने पर कुरुक्षेत्र पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के प्रर्दशनकारियों ने जिला के राष्ट्रीय राजमार्गों व राज्य राजमार्गों पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिस कारण यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए व आमजन की सुविधा के लिए जिला पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी है। आमजन से अपील की जाती है कि पुलिस के दर्शाये गए मार्गों पर चलकर पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।

1. मिनी जू पिपली पर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रर्दशनकारियों द्वारा नेशनल हाईवे-44 को अवरुद्ध करने के कारण अम्बाला से करनाल की ओर जाने वाले वाहन चालक शाहाबाद, बाबैन,लाडवा व इंद्री से होते हुए करनाल या आगे जा सकते हैं।

2. करनाल से अंबाला जाने वाले वाहन चालक इंद्री, लाडवा, बाबैन, शाहबाद से होते हुए अंबाला या आगे जा सकते हैं।

3. पिहोवा चौक पिहोवा पर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रर्दशनकारियों द्वारा नेशनल हाईवे-152 को अवरुद्ध करने के कारण वाहन चालक बाईपास से होकर जाएं।

4. इस्माईलाबाद में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रर्दशनकारियों द्वारा नेशनल हाईवे-152 को अवरुद्ध करने के कारण अम्बाला से कैथल जाने वाहन चालक ठोल, झांसा, मांडी, मलिकपुर से होते हुए जांए।

5. इस्माईलाबाद में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रर्दशनकारियों द्वारा नेशनल हाईवे-152 को अवरुद्ध करने के कारण कैथल से अंबाला जाने वाहन चालक जलबेहडा, मारकंडा, मेघा माजरा, झांसा, ठोल होते हुए जाएं।

6. कुरुक्षेत्र से अंबाला की ओर जाने वाले वाहन चालक लाडवा, बाबैन, शाहाबाद से होते हुए अंबाला या आगे जा सकते हैं।

7. बाबैन से कुरुक्षेत्र की ओर आने वाले वाहन चालक अंटेडी, मथाना होते हुए कुरुक्षेत्र आ सकते हैं।

कुरुक्षेत्र में इस्‍माईलाबाद बाईपास पर किसानों ने धान की खरीद को लेकर अंबाला हिसार हाईवे पर जाम लगाया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे पहले किसानों ने जीटी रोड पर पिपली में चिड़ियाघर के सामने और पिहोवा में जाम लगा दिया था। जीटी रोड पर किसानों ने करीब डेढ़ बजे तक जाम लगा दिया। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी किसानों को समझाने में सफल नहीं हुए।

 जाम लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे लाडवा के एसडीएम अनुभव मेहता और लाडवा के डीएसपी भारत भूषण जाम खुलवाने को लेकर किसानों व आढ़तियों से बातचीत करने पहुंंचे।

जाम की वजह से करीब दो किमी तक वाहन फंस गए हैं। बसों से लेकर प्राइवेट वाहन जाम में फंसे हैं। यातायात पूरी तरह से बाधित हकर दिया गया है। लोगों के कहने के बावजूद किसान जाम खोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं पिहोवा में भी जाम लगा दिया गया है।

सोमवार को करनाल में लगा दिया था जाम 

बता दें कि सोमवार को भी धान की खरीद शुरू होने की वजह से किसानों ने करनाल में दिल्‍ली चंडीगढ़ हाईवे को जाम कर दिया था। इस दौरान कुछ लोगों से बहस भी हुई थी। करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया था। इसके बाद रूट डायवर्ट करके वाहनों को निकाला गया। हालांकि प्रशासन से बातचीत के बाद और धान की खरीद शुरू कराने के आश्‍वासन के बाद जाम खोल दिया गया था। जब देर शाम तक धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो किसानों ने एसडीएम, एएसपी, मार्केट सचिव को बंधक बना लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.