Move to Jagran APP

आढ़ती ने बढ़ा दिए कर्ज के रुपये, यमुनानगर में परेशान किसान ने दे दी जान

यमुनानगर में एक किसान ने आत्‍महत्‍या कर ली। आढ़ती ने साढ़े तीन लाख रुपये के बना दिए 14 लाख कर्ज नहीं उतारने से परेशान किसान ने जहर खाकर दे दी जान। किसान के पास से सुसाइड नोट भी मिला है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 05 May 2021 05:58 PM (IST)Updated: Wed, 05 May 2021 05:58 PM (IST)
आढ़ती ने बढ़ा दिए कर्ज के रुपये, यमुनानगर में परेशान किसान ने दे दी जान
यमुनानगर में किसान ने आत्‍महत्‍या कर ली है।

यमुनानगर, जेएनएन। फर्कपुर थाना क्षेत्र के गांव सुढैल में 36 वर्षीय किसान रणबीर सिंह ने जहर खाकर जान दे दी। आढ़ती का कर्ज न चुका पाने की वजह से वह परेशान था। मौत से पहले उसे दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि आढ़ती से साढ़े तीन लाख रुपये  लिए थे। इसके बदले में उसकी एक किल्ले जमीन रहन रखवाई थी। बातों में उलझाकर उसने कागजों पर 14 लाख रुपये लिखवा लिए थे। तीन साल से उसे पैसा देता रहा। अब भी वह 14 लाख रुपये निकाल रहा है। जिस वजह से परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

loksabha election banner

सुसाइड नोट के मुताबिक, मैं रणबीर सिंह। मुझे कुछ समय पहले पैसों की जरूरत थी। जिस पर आढ़ती बलविंद्र के पास गया। उससे करीब सवा तीन लाख रुपये पहले ले रखे थे। 25 हजार रुपये की और जरूरत थी। जब पैसे मांगे, तो बलविंद्र खेत रहन रखने की बात कहने लगा। पैसों की जरूरत थी। इसलिए रणबीर सिंह तैयार हो गया था। जब खेत के कागजात बनवाने के लिए कोर्ट में गए, तो वहां पर बलविंद्र सिंह व उसके मुनीम ने उसे बातों में उलझा लिया और कहा कि 14 लाख रुपये लिखवा लो। रणबीर के मना करने पर आढ़ती ने कहा कि बाद में भी क्रेडिट कार्ड वगैरहा के लिए पैसे की जरूरत पड़ सकती है।  उनकी बातों में आकर 14 लाख रुपये दस्तावेजों में लिख दिए। आढ़ती ने आश्वस्त किया कि जितने पैसे दिए हैं। उतने पैसे देकर खेत छुड़वा लेना। कोई धोखा नहीं होगा। जब खेत रहन रखने की बात हुई थी, तो उस समय एक फीसद ब्याज तय हुआ था। बाद में वह फसल आढ़ती के पास डालता और ब्याज उतारने लगा। इसके बावजूद आढ़ती का कर्ज नहीं उतर रहा था। फसल के जे फार्म आधी के ही काटता था। पैसा न उतरने की वजह से किसान रणबीर परेशान रहने लगा। इतना ही नहीं खेत रहन रखवाने पर सवा लाख रुपये खर्च हुआ। वह भी आढ़ती ने उसके ही खाते में जोड़ दिया था। ब्याज लगातार बढ़ रहा था। ब्याज के ऊपर ब्याज लगाकर उल्टे सीधे पैसे लिखवाए और वह दो साल में ही दोगुने कर दिए। कुछ समय पहले आढ़ती ने कह दिया कि 14 लाख रुपये पूरे हो गए हैं। अब यह पैसे वापस कर दें। नहीं तो खेत में मेरे नाम करा दे। 14 लाख रुपये आढ़ती से नहीं लिए। उसने ब्याज लगाकर इतने पैसे बना दिए। जिस वजह से रणबीर परेशान रहने लगा और इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में आखिर में लिखा है कि आढ़ती व उसके मुनीम की वजह से वह आत्महत्या कर रहा है। इस बात का इंसाफ होना चाहिए। पांच से छह लाख रुपये की फसल भी आढ़ती के पास डाली।  इसके बावजूद पैसा दोगुना कर दिया। इस वजह से लिमिट तक रणबीर नहीं बदलवा सका।

पत्नी पैरालाइज, दो छोटे बच्चे : 

मृतक के चाचा कुलदीप सिंह ने बताया कि रणबीर के पास बेटी व बेटा हैं। पत्नी को पैरालाइज है। मंगलवार की शाम को वह घर से खेत की ओर गया था। जब काफी रात तक वापिस नहीं लौटा, तो घर से काफी फोन किए। उसने कॉल भी रिसीव नहीं की। जब खेत जाकर देखा, तो उसकी बाइक चाबी लगी हुई थी। आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब खेतों में तलाश की, तो डोल के पास उसका शव पड़ा हुआ था। मुंह से झाग निकल रहे थे। जेब से मिला सुसाइड नोट भी कई दिन पुराना लग रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.