अंबाला में किसान ने दे दी जान, लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार की आत्महत्या
हरियाणा के अंबाला में एक किसान ने जान दे दी। किसान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने बताया कि किसान मानसिक रूप से परेशान था। गांव में सेलर के साथ खेत में पहुंचकर मारी गोली।
अंबाला, जेएनएन। अंबाला में किसान ने आत्महत्या कर ली। किसान ने खुद को गोेली मार जान दी। शव के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी मिला है। गोली की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया।
पड़ाव थाना क्षेत्र के मोहड़ा के बुहाना रोड पर सैनी राइस मिल के निकट गांव के ही किसान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और देखा कि खून से लतपथ गुरमीत सिंह पुत्र नसीब सिंह तड़प रहा था। थोड़ी ही देर में मौत हो गई।
इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह इधर कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। शायद इसी को लेकर उसने खुद को गोली मारी होगी।
मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद
गोली चलने की आवाज सुनकर एकट्ठा हुए लोगों ने देखा कि जहां पर गुरमीत तड़प रहा था, वहां लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में लेकर स्वजनों से पूछताछ की।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: करनाल की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, तीन की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा
यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस वे हादसे से जींद और पानीपत के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, देर रात पहुंचे परिजन
यह भी पढ़ें: हरियाणा की धर्मनगरी में बनेगा देश का पहला गीता मंदिर, जानिए क्या होगी खासियत
यह भी पढ़ें: हरियाणा में यहां बांसुरी की धुन पर मुग्ध होती हैं गायें, रोज आठ घंटे सुनती हैं संगीत
यह भी पढ़ें: कन्याकुमारी से श्रीनगर तक 4431 किमी की दौड़ लगा रहे दो नेवी के अफसर, बड़ी खास वजह
यह भी पढ़ें: पानीपत में कुत्ते के लिए अजब-गजब विवाद, ब्लाइंड मर्डर होने पर थाने भेजता ये डाक