Move to Jagran APP

गुटबाजी के कारण भाजपा मंडलाध्यक्षों के चुनाव की राह मुश्किल

भाजपा संगठन में मंडलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 08:28 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 08:28 AM (IST)
गुटबाजी के कारण भाजपा मंडलाध्यक्षों के चुनाव की राह मुश्किल
गुटबाजी के कारण भाजपा मंडलाध्यक्षों के चुनाव की राह मुश्किल

जागरण संवाददाता, पानीपत: भाजपा संगठन में मंडलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू है। दावेदार चुनाव अधिकारी के समक्ष रायशुमारी में पर्चे भर रहे हैं। पार्टी में गुटबाजी होने से प्रभारी के लिए सूची तैयार करना आसान नहीं होगा। 15 मंडलों के अध्यक्ष चुने जाने के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा।

loksabha election banner

मंडलाध्यक्षों के चुनाव के लिए मंडल रायशुमारी के नाम सभी मंडलों में बैठक आयोजित की जा रही है। संगठन की तरफ से फार्म दिए गए हैं। आवेदन करते समय पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्र और जाति का विवरण देना होता है। संगठन में कितने वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं इसकी जानकारी भी अनिवार्य है। पानीपत जिले में 15 मंडल हैं। चुनाव में ड्यूटी देने वाले भाजापा नेताओं के मुताबिक मंडलाध्यक्ष के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष और जिलाध्यक्ष के लिए 55 वर्ष निर्धारित की है। कलायत से विधायक और महिला बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा को पानीपत विधानसभा का प्रभारी बनाया है। 30 जनवरी को मंडलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। इसराना में नौ कार्यकर्ताओं ने भरा नामांकन

इसराना सिचाई विश्राम गृह में बुधवार को मंडलाध्यक्ष पद के लिए बैठक हुई। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजबाला की देखरेख में नौ कार्यकर्ताओं ने नामांकन भरा। चुनाव प्रक्रिया के दुष्यंत भट्ट और तरुण गांधी मौजूद रहें। मंडलाध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान प्रधान सुनील परढ़ाना, जसबीर जस्सू, अंकुर मलिक, रामफल शर्मा, सतबीर पांचाल, पंकज नौल्था, बिजेंद्र सहरावत, जसबीर छौक्कर और दिलबाग मलिक ने पर्चा भरा। चुनाव अधिकारी ने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मिल कर राय जानीं। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलराज मलिक, डॉ. राजेंद्र जागलान, राममेहर मलिक, विक्की, प्रेम कौशिक और सुरेश पांचाल मौजूद थे। गुटबाजी से नहीं बनी सहमति

पूर्व परिवहन मंत्री के कार्यालय में थर्मल और मतलौडा मंडल के अध्यक्ष के चुनाव के लिए बुधवार को बैठक हुई। मंडलध्यक्ष के नाम पर रायशुमारी और फार्म भरे जाने थे। कईं गुट बन जाने से दोनों मंडलों में से किसी एक में भी मंडलध्यक्ष के लिए एक-एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी। थर्मल मंडल से मंडलाध्यक्ष के लिए लगभग आठ भाजपा कार्यकर्ताओं और मतलौडा मंडल से 16 कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरा। किसी पर भी सहमति नही बनी। थर्मल मंडल से बलिंद्र मराठा, सुरेंद्र कालिया, महाबीर भार्गव, सेठपाल नोहरा, सोनू कौशिक व विक्की भादड़ सहित नौ पर्चे भरे गए। मतलौडा से सोमबीर मलिक, राजेश अलुपुर, पंकज गुप्ता, बलवान अटावला, सुल्तान कुराना, संजय भाटिया उरलाना, सतपाल अलुपुर व मनोज दहिया सहित लगभग 16 लोगों ने नामांकन किया। भाजपा जिला महामंत्री राम मेहर मलिक ने बताया कि रायशुमारी कार्यकम में किसी के नाम फाइनल नहीं हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.