Video Viral: महिला ने जींद के युवक को इंडोनेशिया बुला बनाया बंधक, दे रही यातनाएं
एक महिला ने फेसबुक पर दोस्ती करके जींद के युवक को इंडोनेशिया बुला लिया। अब उसे बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही। युवक ने वीडियो वायरल किया है।
पानीपत/जींद, जेएनएन। ढाठरथ गांव से तीन माह पहले टूरिस्ट वीजा पर इंडोनेशिया गए युवक भीम सिंह को महिला ने बंधक बना लिया। महिला की तरफ से दी जा रही यातनाओं का वीडियो भीम सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। मां राजबाला ग्रामीणों को साथ लेकर डीसी डॉ. आदित्य दहिया व एसएसपी अश्विन शैणवी से मिली और सहायता की गुहार लगाई।
राजबाला ने बताया कि बेटा भीम सिंह 28 जून को इंडोनेशिया की मंजूर सिटी गया था। उन्हें पता चला कि किसी युवक ने फेसबुक पर एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें भीम बता रहा है कि उसके हाथ-पैर ब्लेड से चीर रखे हैं और नशीला इंजेक्शन देकर उसके पांव को कमजोर कर दिया, इसके कारण वह चल भी नहीं पा रहा।
ये भी पढ़ें: दिनदहाड़े करनाल में हत्या, पहले पूछा हालचाल फिर मार दी गोली
इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव
वीडियो में भीम सिंह कह रहा है कि इंडोनेशिया की युवती ने फेसबुक पर छोटे बच्चे को कैंसर होने व उसके इलाज के लिए सहायता मांग रखी थी। युवती से संपर्क कर उसने कुछ राशि भेज दी। इसके बाद युवती फेसबुक पर बातचीत करने लगी और उसे इंडोनेशिया आने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें: बेरहमी से बेलदार की हत्या, शरीर को चाकू से गोदा
पासपोर्ट जला दिया
गत 28 जून को वह दो माह का टूरिस्ट वीजा लगवाकर इंडोनेशिया चला गया। यहां से जब वह वापस भारत आने की तैयारी कर रहा था तो युवती ने कहा कि उसे यह कहकर बुलाया कि उसका फोटो यहां के अखबारों में देना है। मिलने के बाद उसने झांसे में लेकर उसका पासपोर्ट जला दिया।
इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव
युवती ने उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाला, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद उसके हाथ व पांव को ब्लेड से चीर दिया। युवती ने भीम से पैसे मांगे तो उसने मां से बात की। इसके बाद राजबाला ने 24 अगस्त को 50 हजार रुपये भेज दिए। भीम ने वीडियो के माध्यम से सहायता की गुहार लगाते हुए कहा कि शुक्रवार को जुमे की रात है और उसे जबरदस्ती मस्जिद ले जाकर इस्लाम धर्म अपनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: कृषि यंत्रों की सब्सिडी के नाम पर बड़ा घोटाला, उजागर हुआ तो बड़े-बड़े फंसे
युवक के परिजन मिले थे। प्रशासन की सहायता से इसके बारे में विदेश मंत्रालय को अवगत करवाया गया है। परिजनों की हरसंभव सहायता की जाएगी।
अश्विन शैणवी, एसएसपी, जींद