Move to Jagran APP

अखिल भारतीय रोड़ महासभा का चुनाव 21 को, जानिए चौधर के लिए कौन-कौन दावेदार

अखिल भारतीय रोड़ महासभा का चुनाव 21 फरवरी को है। प्रधान सहित 21 पदों के लिए चुनाव होना है। अकेले प्रधान पद पर सात लोग दावेदार हैं। रोड़ धर्मशाला में चुनाव होंगे। 300 डेलिगेट्स 71 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 05:09 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 05:09 PM (IST)
अखिल भारतीय रोड़ महासभा का चुनाव 21 को, जानिए चौधर के लिए कौन-कौन दावेदार
अखिल भारतीय रोड़ महासभा की कार्यकारिणी का चुनाव 21 को।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। अखिल भारतीय रोड़ महासभा की कार्यकारिणी का चुनाव 21 फरवरी को रोड़ धर्मशाला में होगा। प्रधान सहित 21 पदों पर फैसला होगा। अकेले प्रधान पद के लिए सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनावों में महासभा के 300 डेलिगेट 71 प्रत्याशियों के भाग्य पर मुहर लगाएंगे। इनमें आठ पदाधिकारी और 13 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जाएगा। सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान होने के बाद मतों की गणना शुरू होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इन चुनावों के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

loksabha election banner

महासभा के चुनाव अधिकारी डा. मेहर सिंह खैंची ने बताया कि 15 को नामांकन के बाद 16 फरवरी को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आबंटित कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रशासक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर रणधीर ङ्क्षसह की देखरेख में चुनावों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव संपन्न करवाने के लिए 18 सहायक चुनाव अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में किसी भी मतदाता को मोबाइल लेकर जाने की छूट नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही कोविड 19 को जारी हिदायतों के अनुसार मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

चुनाव मैदान में ये हैं

इनमें निवर्तमान प्रधान नसीब सिंह, धनपत, जगबीर सिंह, परमाल, पाला राम, रामकुमार और रामफल प्रधान पद के लिए मैदान में हैं। उपप्रधान के लिए पूर्ण चंद मथाना, राजकुमार, ईशम  ङ्क्षसह और मनोज कुमार सहित चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह वरिष्ठ उपप्रधान के लिए आठ, महासचिव के लिए तीन, सहसचिव के लिए तीन और कोषाध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि प्रेस सचिव के चार और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 39 प्रत्याशी मैदान में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.