हरियाणा बोर्ड की परीक्षा आज से, प्रशासन ने धारा 144 लगाई
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की परीक्षा आज से शुरू होगी। पहले दिन 12वीं अग्रेजी का पेपर होगा। दोपहर 12.30 बजे से शुरू होकर साढ़े तीन बजे तक परीक्षा होगी।
By Edited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 09:43 AM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 09:43 AM (IST)
पानीपत, जेएनएन। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की परीक्षा आज से शुरू होगी। पहले दिन 12वीं अग्रेजी का पेपर होगा। दोपहर 12.30 बजे से शुरू होकर साढ़े तीन बजे तक परीक्षा होगी। प्रशासन ने धारा 144 लगा दी है। शिक्षा विभाग ने 30 केंद्रों को अति संवेदनशील कैटेगरी में रखा है। इन पर विभाग के साथ बोर्ड भी कड़ी नजर रखेगा। केंद्र अधीक्षकों ने बुधवार को सभी 82 केंद्रों पर सी¨टग प्लान तैयार की और स्टाफ की ड्यूटी लगाई। बोर्ड ने नकल रहित परीक्षा के लिए उड़नदस्ते तैयार किए। परीक्षा में प्रशासन और शिक्षा विभाग की फ्लाइंग भी केंद्रों का निरीक्षण करेगी। पुलिस ने केंद्रों पर नकल रोकने के लिए आवश्यक पुलिसबल नियुक्त कर दिया है। तीन अप्रैल तक धारा 144 लागू जिलाधीश सुमेधा कटारिया ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में जान माल की हानि रोकने और आमजन में शांति स्थापित करने के दृष्टिगत दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं। यह धारा 7 मार्च को परीक्षा शुरू होने से 3 अप्रैल तक जारी रहेगी। इस परिधि में फोटोस्टेट मशीनें भी बंद रहेंगी। इसराना के केंद्रों में परीक्षा की तैयारी पूरी इसराना में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सींक, अहर, कुराना, इसराना, मांडी, नौल्था, डाहर के परीक्षा केंद्र शामिल है। नकल रोकने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ साथ ग्राम पंचायतों की भी मदद ली है। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम ¨सह घनघस ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से कराई जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें