Independence Day Panipat: घर-घर में जन गण मन, तस्वीरों में देखिए लोगों का जोश
पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यअतिथि करनाल मण्डल आयुक्त विनीत गर्ग ने ध्वजारोहण किया। इस बार कोरोना महामारी की वजह से समारोह सीमित रखा गया।
पानीपत, जेएनएन। कोरोना महामारी के बावजूद लोगों में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास कम नहीं दिखाई दे रहा। प्रशासन ने शिवाजी स्टेडियम में होने वाले समारोह को सीमित कर दिया है, वहीं लोग घरों से अपने देश और देशभक्तों को सलाम कर रहे हैं। सुबह से लोगों के घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है। कोरोना के बावजूद लोगों का देश के प्रति जोश बरकरार है। तस्वीरों में देखिए, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तस्वीरें।
पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि करनाल मण्डल आयुक्त विनीत गर्ग ने ध्वजारोहण किया। संख्या बल कम करने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजनों, युद्ध वीरांगनाओं, वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों आदि को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया है। जिला प्रशासन ने उनके घर में ही सम्मानित किया है।
- 8:57 बजे मुख्य अतिथि का आगमन
- 09 बजे ध्वजारोहण
- 09:02 बजे परेड का निरीक्षण
- 09:10 बजे मुख्य अतिथि का संदेश
- 09:30 बजे मार्च पास्ट
- 09:40 बजे पारितोषिक वितरण
- 10:12 बजे राष्ट्रीय गान
करनाल की अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड का निरीक्षण करते मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संदीप सिंह।
करनाल में राज्यमंत्री संदीप सिंह ने फहराया तिरंगा
करनाल की नई अनाज मंडी में पूरे जोश के साथ आजादी का जश्न मना। स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने तिरंगा फहराया। उनके साथ घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। झंडा फहराने के बाद मुख्यातिथि ने परेड का निरीक्षण किया और टुकड़ियों ने सलामी दी। इसके बाद सदीप सिंह ने कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना का रिकवरी रेट अच्छा होने का सीधा श्रेय इन कोरोना योद्धाओं को ही जाता है। इन्हीं की वजह से ही कोरोना को हरा पाएंगे। उन्होंने सभी कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उनका हौसला बढ़ाया। पूरा पांडाल वंदे मातरम की गूंज से गुंजायमान हो गया।
करनाल की अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में करोना योद्धाओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संदीप सिंह।
जींद में राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज। इससे पहले शहीदी स्थल पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि। कोरोना काल मे सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मनित। परेड में 8 टुकड़ियां शामिल हुईं।
कुरुक्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने से पहले मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए।
यमुनानगर के तेजली स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह।
पानीपत में युद्ध वीरांगनाएं, सत्याग्रही, स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजन को मिला सम्मान
स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजन सम्मानित
-रामप्यारी पत्नी स्व. ताराचंद निवासी गांव शेरा।
-जगवती देवी पत्नी स्व. करताराम निवासी गांव बापौली।
-भगवानी देवी पत्नी स्व. हुकुमचन्द निवासी गांव बांध।
-कांती देवी पत्नी स्व. ओमप्रकाश निवासी गुप्ता ओल्ड हाउसिंग बोर्ड पानीपत।
-लाजवंती पत्नी स्व. उत्तमचंद आर्य निवासी सेक्टर 12 पानीपत।
-कस्तूरी देवी पत्नी स्व. शगुनचन्द निवासी गीता कॉलोनी।
-नीलम शर्मा पुत्री कुन्दनलाल शर्मा निवासी तहसील कैंप।
-रितु शर्मा पुत्री कुन्दनलाल शर्मा निवासी तहसील कैंप।
-कौशल्या देवी पत्नी स्व. रामदित्ता निवासी विराट नगर।
युद्ध वीरांगनाएं हुईं सम्मानित :
-रजनी निवासी मस्ताना चौक पानीपत।
-इंद्रा देवी निवासी गांव अहर।
-बबीता निवासी जौरासी खास।
-चमेली निवासी गांव इसराना।
-भानी निवासी गांव डाहर।
-रामो निवासी पट्टी कल्याणा।
-चमेली देवी निवासी गांजबड़।
-विद्या देवी निवासी समालखा।
-ईश्वर कौर निवासी बाबा निर्मल कुटिया।
-शांति देवी निवासी गांव झट्टीपुर।
-भौती देवी निवासी अटावला।
-शांति देवी निवासी कुराना।
-मिसरी देवी निवासी गांव बराना।
-अंगूरी देवी निवासी कालखा।
-बिमला देवी निवासी पूठर।
-शकीला निवासी नन्हेड़ा।
-गीता देवी निवासी सनौली खुर्द।
-कुसुम देवी निवासी बहरामपुर।
हिंदी आंदोलन में भाग लेने वाले सत्याग्रही सम्मानित
-सूरजभान निवासी आठ मरला।
-वेद प्रकाश निवासी जाटल रोड।
-यशपाल सिंह अग्रवाल निवासी अग्रवाल फिलिंग स्टेशन।
-एडवोकेट जोगिन्द्र पाल राठी निवासी मॉडल टाउन।
-रामशरण पाल निवासी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-12।
-दीपचन्द निर्मोही निवासी जीटी रोड।
-जगदीश सिंह बसु निवासी देशराज कॉलोनी।
-रामचंद्र निवासी इसराना।
-टेकराम निवासी इसराना।
-जय सिंह जागलान निवासी इसराना।
-रणबीर सिंह निवासी इसराना।
-धनपती निवासी इसराना।
-रणधीर सिंह व सोमवीर निवासी इसराना।
-रविन्द्र कुमार निवासी मतलौडा।
-कृष्णा निवासी गायत्री कॉलोनी मतलौडा।
-विक्रम सिंह निवासी गांव मनाना ।
वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिक सम्मानित :
-हवलदार राजबीर सिंह निवासी गांव माण्डी।
-सुबेदार जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव आट्टा।
-सुबेदार रघुबीर सिंह निवासी गांव नौल्था।
-सिपाही विजय कुमार निवासी मतलौडज्ञ।
आपातकाल के बंदी व उनके स्वजन सम्मानित :
-स्व. महेन्द्र कुमार रंजन की पत्नी कमलेश।
-चंद्रकांता मॉडल टाउन।
-एडवोकेट रघुबीर सुखदेव नगर।
-आनंद मुनी विकास नगर।
-वजीरचंद रोशन महल।
-जीवनराम अमरभवन चौक।
-संतोष मस्ताना चौक।
-किरण गर्ग रोशन महल।
-जयप्रकाश जाटल रोड।
-लेखराज गीता कॉलोनी।
-चंद्रावती गांधी स्कूल।
-डा. मनोहरलाल सुनेजा इंसार बाजार।
-एडवोकेट जोगेन्द्र पाल राठी मॉडल टाउन।
-प्रकाश सिंह कामरेड आठ मरला।
-प्रमोद विज मॉडल टाउन।
-राजीव मलिक मदान अस्पताल।
-रविन्द्र श्रीराम चौक।
-गौतम सिंगला निवासी पानीपत।
-जगदीश पानीपत।
-सूरजपाल बापौली।
-रेनू दुआ पानीपत।
-अमरीक कच्चा कैंप।
-सूफी जमीलुद्दीन।
-अजमेर गांव बिंझौल।
-सुदर्शन गांव बबैल।
-जसवंत राज असंल सिटी।
-राजेंद्र वर्मा रेलवे रोड।
-सुदेश हाउसिंगबोर्ड कॉलोनी।
-अनूप निवासी पानीपत।