Move to Jagran APP

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की मीटिग में सदस्यता पर जोर

जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की मीटिग जिला प्रधान मास्टर अजमेर सिंह की अध्यक्षता में पावटी गांव स्थित उनके आवास पर हुई जिसमें संगठन को मजबूत करने पर0 विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों से राय लेने के साथ उनकी जिम्मेदारी लगाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 06:45 PM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 06:45 PM (IST)
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की मीटिग में सदस्यता पर जोर
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की मीटिग में सदस्यता पर जोर

जागरण संवाददाता, समालखा : जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की मीटिग जिला प्रधान मास्टर अजमेर सिंह की अध्यक्षता में पावटी गांव स्थित उनके आवास पर हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर0 विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों से राय लेने के साथ उनकी जिम्मेदारी लगाई गई। अजमेर सिंह ने बताया कि लोगों की पहचान कर उन्हें सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है। आबादी के हिसाब से गांव से 100 सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया है, जिनमें 43 सदस्य बना दिए गए हैं। सदस्यों को पार्टी उद्देश्यों से अवगत कराया जा रहा है। जनहित से जुड़े विकास कार्यों पर ध्यान देने कहा गया है। गांव से खेत जाने वाली कुछ सड़कें कच्ची है। उसे पक्का करवाने का प्रयास किया जाएगा। सरकार भी इसे पक्का कराने का एलान कर चुकी है। इस अवसर पर युवा प्रदेश महासचिव बिजेंद्र करहंस, अमरेश खान, सत्ता बैरागी, नारायण सिंह, नरेंद्र पावटी, मास्टर धर्मचंद, राममेहर देहरा, रघुबीर सिंह, सुमेर नौल्था, गायक भीम सिंह, महेंद्र सिंह, ईश्वर छौक्कर आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.