बिहोली 33 केवीए के 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर जला, 60 लाख है कीमत
बिहोली सब डिवीजन के बिहोली गांव स्थित 33 केवी पावर हाउस में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर के जलने से निगम को करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रांसफार्मर जून 2008 का है। करीब 13 साल पहले इसे लगाया गया था।
जागरण संवाददाता, समालखा : बिहोली सब डिवीजन के बिहोली गांव स्थित 33 केवी पावर हाउस में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर के जलने से निगम को करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रांसफार्मर जून, 2008 का है। करीब 13 साल पहले इसे लगाया गया था। शुक्रवार सुबह यह जल गया। इसके जलने से पसीना एपी, आरडीएस व इंडस्ट्रीज, रमाल आरडीएस, रमाल अड्डा एपी सहित आधा दर्जन फीडर की सप्लाई बाधित हुई है। अधिकारियों के आदेश पर शुक्रवार दोपहर ही पावर हाउस में लगे दो अन्य ट्रांसफार्मर और मच्छरौली पावर हाउस से कनेक्शन कर इन फीडरों को सप्लाई दी जा रही है। कई घंटे सप्लाई प्रभावित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई है। कार्यकारी अभियंता अनिल नागर ने बताया कि एक-दो दिन में ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा। अभी दूसरे ट्रांसफार्मरों पर लोड शिफ्ट कर फीडरों को चलाया जा रहा है। इसके जलने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।