Move to Jagran APP

जींद में बुजुर्ग महिला की हत्या, हत्‍या से पहले दुष्‍कर्म की आशंका

जींद में एक बुजुर्ग महिला की हत्‍या का कर दी गई। आशंका जताई जा रही है कि हत्‍या से पहले महिला से दुष्‍कर्म किया गया। वहीं महिला के शरीर में चोट के कई निशान हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 07:01 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 07:30 AM (IST)
जींद में बुजुर्ग महिला की हत्या, हत्‍या से पहले दुष्‍कर्म की आशंका
जींद में बुजुर्ग महिला की हत्या, हत्‍या से पहले दुष्‍कर्म की आशंका

पानीपत/जींद, जेएनएन। जींद के गांव पाजू खुर्द में संदिग्ध परिस्थितियों में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला धन्नो का शव घर के अंदर पड़ा हुआ मिला। धन्नो के शरीर पर अलग अलग जगह चोटों के निशान थे। कानों व नाक से खून बह रहा था। कान की बाली झपटी गई थी और गले व पेट पर भी वार के बाद नील पड़े हुए थे। नाक व कानों पर चोट के निशान होने के साथ-साथ खून निकल रहा था। 

loksabha election banner

हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। जैसे ही गांव में महिला का शव मिलने का पता चला, तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर काफी तादाद में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने मृतक महिला धन्नो देवी के दामाद की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। 

इकलौती बेटी की शादी के बाद अकेली रहती थी

धन्नो अपनी इकलौती लड़की की शादी करने के बाद अकेली रहती थी। गांव में किसी के यहां शादी थी। जहां धन्नो पिछले कुछ दिनों से काम कराने जाती थी। शुक्रवार की सुबह धन्नो के नहीं पहुंचने पर उसे बुलाने के लिए एक पड़ोस के बच्चे पारस को भेजा। पारस धन्नो के घर से रोता हुआ आया और बताया कि दादी धन्नो के शरीर से खून निकल रहा है। उसके बाद पारस के पिता सुभाष व राजकुमार धन्नो के घर पर पहुंचे और उनको धन्नो मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी मिली। धन्नो के शरीर पर चोटों के निशान थे। ग्रामीणों ने मृतक महिला की बेटी और दामाद को सूचना दी।  

ग्रामीणों ने संस्कार की कर दी थी तैयार

बच्चे पारस ने बुजुर्ग महिला के कानों में खून आने के बातें अपने परिजनों को बता दी थी। लेकिन इसके बावजूद भी परिजनों व ग्रामीणों ने मिलकर उसका बिना पोस्टमार्टम करवाए ही अंतिम संस्कार की तैयार कर दी गई थी। उन्हें लगा कि उसकी मौत हार्ट-अर्टक से हुई है। लेकिन जब कैथल के गांव सांगन से उसकी लड़की सरोज व दामाद पहुंचे, तो उसके शरीर पर चोट व खून देखकर उन्होंने मामला हत्या का बताया। तुरंत दमाद हरिकेश ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और एसएफएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। 

देर रात गीत समारोह से घर लौटी थी

धन्नो के पति रामचंद्र उर्फ नेका की करीब 35 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद धन्नो ने मकानों में सफाई करके और मनरेगा में काम करके अपनी लड़की सरोज को पाल-पोष कर बड़ा किया और उसकी करीब 25 साल पहले शादी करके घर से विदा कर दिया था। अब 14 मई को धन्नो ने अपनी लड़की सरोज की दो बेटियों का भात भी भरा। फिलहाल धन्नो अपने एक कच्चे मकान में अकेली ही रहता थी। शुक्रवार रात को गांव में किसी की शादी के गीत समारोह में गई हुई थी। देर रात करीब 12 बजे ही घर वापस आई थी। 

सीएमओ बोले: दुष्कर्म की आशंका

सिविल सर्जन डा. मनजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक ²ष्टि में महिला से दुष्कर्म की आशंका है। सैंपल लेकर मधुबन लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

एएसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मामला लूट का भी हो सकता है। फिलहाल यह ब्लाइंड मर्डर है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए जींद से एफएसएल टीम के डाक्टरों को बुलाया गया था। मृतक के शरीर पर पेट, गले व कान पर चोट के निशान मिले हैं। एक नजर से देखने में लग रहा है महिला ने मरने से पहले हत्या करने वाले के साथ संघर्ष किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.