Move to Jagran APP

पानीपत में बुजुर्ग को थाने में थर्ड डिग्री देकर मार डाला, एएसआई गिरफ्तार

पानीपत में एक बुजुर्ग को थाने में थर्ड डिग्री देकर मार डाला गया। हत्या का आरोप हरियाणा पुलिस के एएसआई पर लगा है। मृतक के दामाद का भाई एक युवती को भगा ले गया इस वजह से पुलिस बुजुर्ग को थाने लाई थी। एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jun 2021 07:17 AM (IST)
पानीपत में बुजुर्ग को थाने में थर्ड डिग्री देकर मार डाला, एएसआई गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में एएसआई और मृतक अयुब का फाइल फोटो।

पानीपत, जेएनएन। किला थाने में 55 वर्षीय बुजुर्ग अयुब की मौत हो गई। एएसआइ धर्मबीर पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। अयूब का कोई कसूर भी नहीं था। उसके दामाद का भाई, एक युवती को भगा ले लिया था। आरोप है कि शराब के नशे में धुत्त एएसआई ने थर्ड डिग्री टार्चर किया। मुंह व नाक में पानी डाली दिया। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई।

loksabha election banner

आरोपित एएसआई के खिलाफ गलत तरीके से पूछताछ करने और हत्या का मामला दर्ज कर, उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग के स्वजनों ने सिविल अस्पताल परिसर और थाने के बाहर हंगामा कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, देर रात युवती पक्ष के दो लोगों पर भी हत्‍या का केस दर्ज कर लिया गया।

अशोक विहार कालोनी में रहने वाली हिंदू महिला ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी कि 26 मई की सुबह 11 बजे उसकी 22 वर्षीय बेटी का डाबर कालोनी के इरशाद ने अपहरण कर लिया है। इस साजिश में आरोपित की भाभी भी शामिल है। 27 मई को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है।

एएसआई ने गलत तरीका अपनाया

डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स ने बताया कि मामले के जांच अधिकारी किला थाने के एएसआई इसराना निवासी धर्मबीर मंगलवार शाम को आरोपित इरशाद के भाई के ससुर फैक्ट्री के खड्डी मास्टर विद्यानंद कालोनी के 55 वर्षीय अयुब को थाने लाया। इरशाद के ठिकानों का पता पूछने लगे। एएसआई ने पूछताछ का गलत तरीका अपनाया।

Murder in Panipat Haryana

एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया

अयुब के मुंह व नाक में पानी डाल दिया। इससे अयुब की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देश पर थाने में पहुंचकर छानबीन की। किला थाना प्रभारी महीपाल की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करके आरोपित एएसआई को गिरफ्तार कर लिया है। अयुब के शव का बुधवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाए। इसके बाद ही मौत कैसे हुई, इसका पता चलेगा।

लड़की पक्ष से रिश्वत लेने का आरोप

अयुब उग्राखेड़ी के पास स्थित एक फैक्ट्री में दरी बनाने का काम करता था। उसकी तीन बेटियां व दो बेटे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। अयुब के बेटे नूर मोहम्मद ने बताया कि इरशाद व उसके स्वजन घर से भाग गए हैं। एएसआई धर्मबीर को लड़की पक्ष ने 10 हजार रुपये रिश्वत में दे रखे थे। आरोपित एएसआई तीन दिन से उनके पिता को थाने ले जाता। गाली-गलौज करके मारपीट करता। मंगलवार को शराब के नशे में एएसआई धर्मबीर उनके पिता को घसीटकर थाने ले आया। पिता को थर्ड डिग्री देकर मार डाला।

पुलिसकर्मियों से छूटकर 100 मीटर भागा एएसआई, दौड़कर काबू किया

सिविल अस्पताल में अयुब के स्वजन विलाप करने लगे। आरोपित एएसआई धर्मबीर को कोस रहे थे। तभी एएसआई पुलिसकर्मियों से छूटकर भाग गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर आरोपित एएसआई को पकड़ा और सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया। देर रात तक थाने व अस्पताल में पीड़ित के स्वजन रोष जताते रहे। पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

पुलिसकर्मी मना करते रहे, देता रहा थर्ड डिग्री

बताया गया है कि एएसआई धर्मबीर पीड़ित अयुब के साथ मारपीट कर रहे थे। तभी अन्य कई पुलिसकर्मियों ने उसे रोका भी, लेकिन वह नहीं माना। उसने थर्ड डिग्री दी। इससे अयुब की मौत हो गई।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.