महिला का गला घोंटकर हत्या का प्रयास, छह साल बाद पति सहित तीन पर केस
पानीपत में छह साल पहले मॉडल टाउन में महिला का चुन्नी से गला घोंटकर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : छह साल पहले मॉडल टाउन में महिला का चुन्नी से गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया गया था। मॉडल टाउन चौकी पुलिस में अब पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
सेक्टर-24 के अ¨तद्र गुगलानी की बेटी ईशा ने पुलिस को शिकायत दी कि 9 अप्रैल 2005 को उसकी शादी मॉडल टाउन के विकास तेहरी के साथ हुई। उसका बेटा हरमन (12) और दमन (8) है। 19 जुलाई 2012 की शाम को वह घर पर बेटे हरमन को पढ़ा रही थी। आरोप है कि विकास ने अपने पिता जयराम और मां लीला देवी के साथ मिलकर पीटा और चुन्नी से घोंटकर उसकी हत्या की कोशिश की थी। वह बेहोश हो गई तो उसे र¨वद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। 15 दिन के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके बाद ससुराल वालों ने छोटे बच्चों को हवाला देकर सामाजिक दबाव बनाया। उसने बयान नहीं दिया। ससुराल वाले फिर से उसे मानसिक व शारीरिक रूप से तंग करने लगे। उसे गला दबाकर मारने की धमकी देने लगे। इससे वह मानसिक रूप से तनाव में है। उसका जीवन नरक हो गया है। मॉडल टाउन चौकी प्रभारी अतर ¨सह ने बताया कि विकास तेहरी, जयराम और लीला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।