Move to Jagran APP

Haryana Panipat Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का दिखा आंशिक असर, करनाल में सुबह हुई बारिश, 10 को ऐसा रहेगा मौसम

उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में बरसात हुई तो दक्षिण हरियाणा का मौसम शुष्क रहा। करनाल में सुबह बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में साफ रहेगा मौसम। 10 से फिर बूंदाबांदी के आसार बने।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 11:19 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 11:19 AM (IST)
Haryana Panipat Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का दिखा आंशिक असर, करनाल में सुबह हुई बारिश, 10 को ऐसा रहेगा मौसम
करनाल के कुछ हिस्‍से में बारिश हुई।

करनाल, जेएनएन। इस समय जम्मू-कश्मीर और इससे सटे भागों के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और हरियाणा के ऊपर है। हालांकि आठ मार्च अल सुबह बरसात के बाद यह मौसमी सिस्टम पूर्वी दिशा की ओर से आगे निकल गया है। अब इसका प्रभाव लगभग खत्म हो चुका है। लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस समय एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर हरियाणा, पंजाब व दिल्ली के मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। 10 मार्च से इन क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इससे तामपान में गिरावट का भी अनुमान है।

loksabha election banner

सोमवार को बरसात के बाद अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है। अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बरसात 2.6 एमएम दर्ज की गई है। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसदी दर्ज की गई। हवा 2.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार दर्ज की गई है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली और एनसीआर में भी हल्की बरसात या बूंदाबांदी का अनुमान जताया गया है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण की अजब मिसाल, कोरोना काल में दिखाया ऐसा जज्‍बा, हर कोई कर रहा सलाम

यह भी पढ़ें: हरियाणा का एक गांव ऐसा भी, जहां हर युवा को है सेना में भर्ती का नशा
 

 
 

यह भी पढ़ें: करनाल की पटाखा फैक्‍ट्री में जोरदार धमाका, तीन की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस वे हादसे से जींद और पानीपत के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, देर रात पहुंचे परिजन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.