Income tax and ED Raid in Panipat: कांग्रेस विधायक छौक्कर के आवास और संस्थानों में ईडी और इनकम टैक्स की रेड
Income tax and ED Raid in Panipat पानीपत के समालखा से कांग्रेस के विधायक धर्म सिंह छौक्कर के घर और संस्थानों में ईडी और इनकम टैक्स की टीम पहुंची है। टीम ने विधायक के पेट्रोल पंप संस्थान और घर के साथ-साथ चंडीगढ1 में भी एमएलए फ्लेट में छापा मारा।
पानीपत, जेएनएन। Income tax and ED Raid in Panipat: समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के घर, संस्थानों में आयकर विभाग की टीम पहुंची। चंडीगढ़, पंचकूला, रोहतक, समालखा, गुरुग्राम और दिल्ली स्थित घर व संस्थानों पर आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की।
समालखा के कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर और उनके साले के आवास, संस्थान और पेट्रोल पंप में करीब सुबह साढ़े छह बजे ईडी और आयकर की टीम पहुंची। टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। टीम ने सभी को जांच में शामिल होने के लिए कहा। साथ ही न किसी को बाहर जाने दिया न किसी को अंदर आने दिया।
ईडी और आयकर विभाग की करीब 15 गाडि़यां हैं। टीम ने धर्म सिंह छौक्कर के टिटाना निवास पर पहुंची। इसके अलावा अनाजमंडी में दफ्तार, जीटी रोड स्थित आवास और पेट्रोल पंप में भी टीम पहुंची। वहीं, उनके समर्थक रामफल चौहान के घर में भी टीम पहुंची।
टैक्स चोरी की आशंका
गुरुग्राम की टीम ने छापेमारी की है। चंडीगढ़ में भी 202 नंबर एमएलए फ्लैट पर भी टीम पहुंची। इनकम टैक्स के कई अधिकारी फ्लैट में हैं। फ्लैट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
कौन है धर्म सिंह छौक्कर
कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर मूलरूप पानीपत के इसराना हलका के वजीरपुर टिटाना के रहने वाले हैं। पहले हरियाणा पुलिस में नौकरी करते थे। 15 से 20 साल पुलिस में नौकरी की। इनके बड़े भाई इंद्र सिंह छौक्कर राजनीति में सक्रिय थे। उनकी आत्महत्या के बाद धर्म सिंह राजनीति में आए। 2009 में समालखा से हरियाणा जनहित पार्टी से टिकट लेकर विधायक बने। 2009 से 14 तक विधायक रहे। इसके बाद कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़े और हार गए। इस बार फिर कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़े और जीत गए।
ये भी जानिए
इनका आवास गुरुग्राम में है। वहीं, उनका परिवार भी रहता है। इसके अलावा भाई के नाम पर समालखा में पेट्रोल पंप है। वहीं पर कोठी भी है। पट्टी कल्याणा के पास भी एक पेट्राेल पंप है। इसके अलावा टिटाना में खेती और फार्म हाउस भी है।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण की अजब मिसाल, कोरोना काल में दिखाया ऐसा जज्बा, हर कोई कर रहा सलाम
यह भी पढ़ें: हरियाणा का एक गांव ऐसा भी, जहां हर युवा को है सेना में भर्ती का नशा