पूर्व स्पीकर कादियान और जजपा जिला अध्यक्ष के घर पहुंचे दुष्यंत चौटाला
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान और जजपा के जिला अध्यक्ष सुरेश काला के निवास स्थान पर पहुंचे।
जागरण संवाददाता, पानीपत : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय पानीपत में पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान और जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश काला के निवास स्थान पर पहुंचे। दोनों ही जगह उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात की। लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया।
यहां पत्रकारों से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र तथा सभी राज्य सरकारें मिलकर पिछले सवा दो महीने से कोरोना के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ रही हैं। कोरोना महामारी से बचाव के प्रति जागरूकता फैली है। रियायत मिलने के बाद सभी ने अपने-अपने कामकाज शुरू कर दिए हैं, इसलिए सावधानी बरतते हुए शारीरिक दूरी का पालन, मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पानीपत ग्रामीण से नेता देवेंद्र कादियान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फूलवती, सुरेश मित्तल, सूबेदार प्रताप सिंह, मनोज जौरसी, दयानंद उरलाना, जयदेव नौल्था, गुरचरण सिंह, अजय बिझौल, लखपत रोड, अजमेर पावटी, मनू मान, अंकित देशवाल, मीनाक्षी वालिया, सुमन, विकास चंदौली, कृष्ण चंदौली, जयभगवान खोतपुरा, सोहन लाल बठला मौजूद रहे।