जागरण संवाददाता, पानीपत:
दुर्गा शक्ति टीम ने शनिवार को आर्य पीजी कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में जागरूक किया। टीम इंचार्ज एएसआइ दिलबाग ¨सह ने कहा कि लड़कियां व महिलाएं दुर्गा शक्ति एप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके रखें। मुसीबत के समय वे दुर्गा शक्ति एप के लाल बटन को दबाएंगी तो मैसेज तुरंत पुलिस के पास पहुंच जाएगा। मैसेज मिलते ही दुर्गा शक्ति की टीम सहायता के लिए तुरंत मौके पर पहुंच जाएगी।
उन्होंने मौके पर छात्राओं के मोबाइल फोन में दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करवा पुलिस द्वारा मिलने वाली सहायता की जांच भी करवाई। वहीं थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रेखा ने गांव लाखू बुआना,काकोदा व पुठर में जाकर महिलाओं और लड़कियों को दुर्गा शक्ति एप व महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 बारे में जानकारी दी। इस मोके पर गांव काकोदा के सरपंच शैलेन्द्र, लाखू बुआना की सरपंच दर्शना देवी और पुठर की सरपंच निर्मला देवी मौजूद रही।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।