आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश में भी सक्रिय : डा. सुशील गुप्ता
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य व हरियाणा सह प्रभारी डा. सुशील गुप्ता पानीपत में महिला जिला कार्यालय पहुंचे। पानीपत शहरी महिला संयोजक रितू अरोड़ा व संगठन मंत्री नीलम प्रणामी ने चर्चा की।
जागरण संवाददाता, पानीपत : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य व हरियाणा सह प्रभारी डा. सुशील गुप्ता पानीपत में महिला जिला कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पानीपत शहरी महिला संयोजक रितू अरोड़ा व संगठन मंत्री नीलम प्रणामी के नेतृत्व में संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। पानीपत जिले के संगठन मंत्री अनिल शर्मा ने संगठन विस्तार व आने वाले पंचायत चुनाव पर अपनी रिपोर्ट रखी। डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि हमारी पार्टी ने जिस प्रकार से दिल्ली में महिलाओं को सुरक्षा व विभिन्न क्षेत्रों में सम्मान दिया है, ठीक उसी प्रकार से हरियाणा में भी किया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा पूर्ण राज्य है, इसलिए हरियाणा में दिल्ली से अधिक सुविधाएं मिलना संभव है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूर्ण रूप से सक्रिय है और आने वाले चुनाव में अपनी विशेष भूमिका रखेगी। इसलिए जिस प्रकार संगठन में विस्तार चल रहा है, उसी प्रकार से जारी रहे। इसको लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन भी किया। इस मौके पर हरियाणा मध्य जोन संयोजक अश्विनी देशवाल, संगठन मंत्री पवन हिदुस्तानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, महिला संयोजक बिदू चौहान, पूर्वांचल प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल पांडे व जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक भी मौजूद रहे।
पौष्टिक भोजन के लिए नाटक मंडली ने किया जागरूक
जासं, पानीपत : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मनाए जा रहे पोषण जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को गांव बलाना, पलड़ी, मांडी, गढी बेसिक, राणा माजरा, जलालपुर, मतरौली, रायमाल और खोजकीपुर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। नाटक मंडली ने ग्रामीणों के बताया कि पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य जीवन का आधार है। हम जो खाते हैं हमारा स्वास्थ्य उसी पर निर्भर करता है। ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति भी जागरूक किया।