Move to Jagran APP

जैव विविधता की उपेक्षा से प्राकृतिक आपदा का खतरा : डा. दीपक छनगानी

जैव विविधता में समृद्ध टिकाऊ और आर्थिक गतिविधियों के सर्वाधिक अनुकूल पर्यावरण की जरूरत है। जैव विविधता में कमी होने से प्राकृतिक आपदा बाढ़ सूखा और तूफान का खतरा बना रहता है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 08:53 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 08:53 AM (IST)
जैव विविधता की उपेक्षा से प्राकृतिक आपदा का खतरा : डा. दीपक छनगानी
जैव विविधता की उपेक्षा से प्राकृतिक आपदा का खतरा : डा. दीपक छनगानी

जागरण संवाददाता, पानीपत : जैव विविधता में समृद्ध, टिकाऊ और आर्थिक गतिविधियों के सर्वाधिक अनुकूल पर्यावरण की जरूरत है। जैव विविधता में कमी होने से प्राकृतिक आपदा बाढ़, सूखा और तूफान का खतरा बना रहता है। हमारे जीवन में जैव विविधता का काफी महत्व है। एसडी कॉलेज की तरफ से अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर शुक्रवार को आयोजित वेबिनार में यह बात फ्लोरिडा विश्वविद्यालय अमेरिका के वैज्ञानिक डा. दीपक छनगानी ने विद्यार्थियों से कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि विश्व के समृद्धतम जैव विविधता वाले 17 देशों में भारत भी शामिल है। इन देशों में विश्व की 70 फीसद जैव विविधता विद्यमान है। संपूर्ण विश्व का 2.4 फीसद ही भारत में हैं। विश्व के ज्ञात जीव जंतुओं का 5 फीसद यहां निवास करता है। इस खास दिवस पर कॉलेज की तरफ प्रतियोगिता आयोजित करना सराहनीय है। क्रीमिया विश्वविद्यालय रूस से डा. शुभम और बडलैंड साउथ डकोटा से डा. सौरभ सुधा ने अपने शोध कार्यों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया।

कॉलेज में इस अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 70 संस्थाओं से 600 प्रतिभागी ऑनलाइन नेचर फोटोग्राफी, निबंध लेखन और ऑनलाइन पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. अनुपम आरोड़ा ने कहा कि वर्तमान में जैव विविधता का संरक्षण बहुत जरूरी है। हमारा जीवन प्रकृति का सर्वोत्तम उपहार है। प्रधान डॉ. एसएन गुप्ता वेबिनार को सफल बता कर विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता का परिणाम : नेचर फोटोग्राफी

प्रियंका कुजूर प्रथम जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज पोर्टब्लेयर

हरीश कुमार द्वितीय कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

हिया दास तृतीय एमएस रमैया कॉलेज ऑफ फार्मेसी असम

खुशाली तृतीय एसडी पीजी कॉलेज पानीपत

विशेष पुरस्कार : डा. सुधा धीमान वैज्ञानिक बडलैंड साउथ डकोटा यूएसए निबंध लेखन :

परवेज खान प्रथम नार्थ ओडिसा विश्वविद्यालय

सुजाना आनंद एसडी कॉलेज पानीपत

पारस बतरा एमबीए पाइट समालखा पोस्टर और स्केच मेकिग

प्रांजलि शर्मा प्रथम एसडी कॉलेज पानीपत

निकिता द्वितीय महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज रोहतक

खुशबू बेदी द्वितीय दयाल सिंह कॉलेज करनाल

सौरभ सैनी तृतीय कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

वाणी चौहान तृतीय राजकीय कन्या कॉलेज जींद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.